Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने रमजान की शुभकामनाएं दी

Published

on

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, ट्विटर के जरिए रमजान की शुभकामनाएं, अमिताभ बच्चन प्रियंका चोपड़ा ऋषि कपूर

Loading

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, ट्विटर के जरिए रमजान की शुभकामनाएं, अमिताभ बच्चन प्रियंका चोपड़ा ऋषि कपूर

ramadan mubarak

मुंबई| अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर और कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने ट्विटर के जरिए सोमवार को अपने प्रशंसकों और दोस्तों को इस्लामी पवित्र महीने रमजान की बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा : अमन.. रमाजन शुरू और हम सभी को अमन और संपन्नता की बधाई देते हैं।

करन जौहर ने लिखा : सभी को रमजान मुबारक..मेरा प्यार और ऊर्जा।

ऋषि कपूर : पूरी दुनिया को रमजान मुबारक।

प्रियंका चोपड़ा : सभी रमजान मनाने वालों को शुभकामनाएं..हम सभी को शांति और संपन्नता मिले।

अनिल कपूर : इस रमजान अल्लाह आपके विश्वास को अमन दें। आपको खुशियों की शुभकामनाएं। रमजान करीम 2016।

फरहान अख्तर : सभी को रमजान की शुभकामनाएं।

रितेश देशमुख : मेरे दोस्तों को प्यार, शांति, संपन्नता और खुशियां। रमजान मुबारक।

ईशा गुप्ता : सभी को रमजान मुबारक।

जावेद जाफरी : मुसलमान भाइयों को रमजान मुबारक। यह पवित्र महीना आपके लिए अच्छा हो।

डायना पेंटी : सभी को रमजान करीम!

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending