Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजस्थान के शिक्षा मंत्री का विवादित बयान, बोले-बहुत लड़ती हैं महिला कर्मचारी, लेनी पड़ती है सेरेडौन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश भर में महिलाओं के सम्मान की बातें तो खूब की जाती हैं, लेकिन नेतों के बोल आये-दिन महिला वर्ग के लिए विवादित ही निकलते हैं। अब राजस्थान के शिक्षा मंत्री जीएस डोटासरा ने महिलाओं को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है। महिलाओं के लिए आयोजित सशक्तिकरण समारोह में उन्होंने महिलाओं का ही अपमान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा, ‘महिला कर्मचारी आपस में बहुत लड़ती हैं।’ बयान के बाद से ही बवाल मचना शुरू हो गया है। आगे वे बोले ‘सरकार ने महिलाओं के लिए नीति पेश की। उन्हें प्राथमिकता दी जाती है, लेकिन महिला कर्मचारियों का आपस में विवाद है।

जहां महिला कर्मचारी हैं, वहां प्रधानाचार्य या शिक्षक ‘सेरेडौन’ लेते हैं।’ गहलोत सरकार के शिक्षा मंत्री ने महिलाओं को नसीहत देते हुए कहा कि वह इससे आगे निकल गईं तो पुरुषों से आगे निकल जाएंगी।

अपने बयान पर कुछ पर्दा डालते हुए डोटासरा बोले कि राजस्थान सरकार ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित किया और उन्हें नौकरियों में पसंदीदा पोस्टिंग दी। उनके इन बयानों के चलते अब देश में विवाद शुरू हो गया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सपा-भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, हुई मारपीट

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की खबर सामने आ रही है। बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं में मतगणना के बीच एग्जिट पोल को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। लखनऊ से मारपीट का ये वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खबरों की मानें तो मतगणना के दौरान सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में बहस छिड़ गई। इस बहस का कारण एग्जिट पोल के आंकड़े थे। दरअसल एग्जिट पोल के आंकड़ों में यूपी समेत समूचे देश में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा था। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को 400 पार दिखाया गया था। मगर आज नतीजों के रुझान अलग ही हैं। इंडिया अलायंस का हिस्सा समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले बीजेपी को टक्कर दे रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में एग्जिट पोल को लेकर विवाद हो गया। सपा कार्यकर्ताओं ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर दिए। ऐसे में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

Continue Reading

Trending