Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

राजस्थान पेपर लीक प्रकरण में ED की बड़ी कारवाई, सहयोगियों सहित PCC चीफ के घर पर रेड

Published

on

ED raid on Rajasthan PCC Chief Govind Singh Dotasara house

Loading

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के लिए बुरी खबर है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पेपर लीक मामले में आज गुरुवार सुबह प्रदेश कांग्रेस (PCC) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिवार पर कार्रवाई की है। ED की टीम आज डोटासरा के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर पहुंच गई। एक टीम उनके निजी आवास सीकर के लिए भी रवाना हुई है।

हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ले चुके निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला पर भी ED का एक्शन हुआ है। कुल मिलाकर सात ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। हुडला को कांग्रेस ने महुआ से इस चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है।

पिछले महीने भी ED ने पेपर लीक प्रकरण में कलाम कोचिंग सेंटर के संचालकों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। यहां ED को पेपर लीक प्रकरण से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। डोटासरा का बेटा कलाम कोचिंग सेंटर के संचालक मंडल में हैं। इस वजह से डोटासरा के घर पर यह कार्रवाई हुई है।

बताया जा रहा है इस कार्रवाई के बाद कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती है। पेपर लीक मामला राजस्थान के विधानसभा चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। डोटासरा के जयपुर में तीन, सीकर में 2 जगह ED का छापा पड़ा है।

इसी तरह हुडला के सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेड़ी, CA राजेंद्र गुप्ता और बिजनेस सहयोगी निधि शर्मा के घर भी EDकी टीमें पहुंचीं। निधि शर्मा के भाई दीपक और ललित भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

PM मोदी ने दी थी गारंटी

राजस्थान में कांग्रेस की गारंटियों पर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा में बोले थे कि मैं एक बात की गारंटी देना चाहता हूं कि पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान के साथ जो धोखा हुआ है भाजपा उसकी तह तक जाएगी।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending