Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

राजमौली को आरआरआर के लिए मिला बेस्ट निर्देशक का न्यूयॉर्क क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड

Published

on

Rajamouli wins Best Director for RRR

Loading

नई दिल्ली। आरआरआर के लिए राजमौली को बेस्ट निर्देशक का न्यूयॉर्क क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड दिया गया है। इस खबर ने आरआरआर की पूरी टीम को उत्साहित कर दिया है। आरआरआर रिलीज के वक्त से ही पश्चिम जगत में चर्चा के केंद्र में है।

यह भी पढ़ें

Drishyam 2 का जलवा कायम, बनीं चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

रवींद्र जड़ेजा ने शेयर किया बाल ठाकरे का गुजरातियों को चेताने वाला पुराना वीडियो

गुजराती फिल्म छेलो शो को ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुने जाने के बाद एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म आरआरआर को स्वतंत्र प्रविष्टि के रूप में प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में ले जाने का फैसला किया।

फिल्म की दावेदारी को मजबूत करने के लिए राजामौली अमेरिका में डेरा डाले हुए हैं और निरंतर कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। आरआरआर को अब एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, जिसे ऑस्कर अवॉर्ड्स के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है।

फिल्म को विदेशी दर्शक और जानकारों का सोशल मीडिया में लगातार सपोर्ट मिला है। इसको लेकर ट्वीट किये जा रहे हैं और लगातार बात हो रही है। अब सवाल यह है कि न्यूयॉर्क क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिलने को ऑस्कर के नजरिए से अहम क्यों माना जा रहा है?

ऑस्कर नॉमिनेशंस तक पहुंचे हैं NYFCC अवॉर्ड विजेता

दरअसल, अमेरिकी वेबसाइट्स के अनुसार, राजामौली को यह अवॉर्ड मिलने से 2023 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म के चांसेस बढ़ गये हैं। न्यूयॉर्क क्रिटिक्स सर्किल अवॉर्ड विनर का चुनाव दुनियाभर के टॉप पब्लिकेशंस के 50 जर्नलिस्ट का समूह करता है।

राजामौली को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिलने का मतलब है कि आरआरआर को जो लोकप्रियता पश्चिम के फिल्मकारों के बीच मिलनी चाहिए थी, वो उसे हासिल हो गयी है, जिससे फिल्म की दावेदारी को बल मिलेगा। सोशल मीडिया में नेक्स्ट बेस्ट पिक्चर डॉट कॉम के एडिटर मैट नेगलिया ने यहां तक दावा किया है कि न्यूयॉर्क क्रिटिक्स सर्किल अवॉर्ड मिलने के बाद आरआरआर का ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन पक्का है।

अपने दावे को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने कुछ आंकड़े शेयर किये हैं। मैट ने लिखा कि 2000 के बाद से NYFCC विनर को 22 में से 16 बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है। मैट का यह ट्वीट अब वायरल हो रहा है।

ऑस्कर की सभी श्रेणियों में मुकाबला करेगी आरआरआर

आरआरआर की दुनियाभर में लोकप्रियता और सराहना को देखते हुए काफी लोगों को यकीन था कि फिल्म 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बन सकती है, मगर जब छेलो शो चुन ली गयी तो फैंस का दिल टूट गया।

इसके बाद फिल्म की टीम ने फैसला किया कि आरआरआर सभी श्रेणियों में ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी, यानी आरआरआर दुनियाभर की फिल्मों से बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्टर डायरेक्टर समेत सभी प्रमुख कैटेगरीज में मुकालबा करेगी।

25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आरआरआर पीरियड फिल्म है, जिसमें दो स्वतंत्रता सेनानियों की ब्रिटिश हुकूमत से जंग दिखायी गयी है। फिल्म में राम चरन, एनटीआर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं, जबकि अजय देवगन मेहमान भूमिका में थे।

फिल्म राजामौली के पिता और दिग्गज स्क्रीन राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है। आरआरआर के हिंदी वर्जन ने ही 270 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया था। 95वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में आयोजित किया जाएगा। सभी श्रेणियों में नॉमिनेशंस जनवरी में घोषित किये जाएंगे।

Rajamouli wins Best Director for RRR, Rajamouli Director RRR, Rajamouli, Director Rajamouli,

Continue Reading

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending