Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गरजे राहुल गांधी- मोदी सरकार अदाणी जबकि कांग्रेस जनता के लिए करती है काम

Published

on

Loading

राजनांदगांव। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बघेल सरकार के विकास कार्यों का बखान किया। राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले हमने छत्तीसगढ़ की जनता से जो भी वादे किए थे, वो पूरे कर दिखाए हैं।

चुनावी सभा को किया संबोधित

राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले भूपेश बघेल, मैंने और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने छत्तीसगढ़ की जनता से तीन-चार वादे किए थे। सबसे बड़ा वादा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। हमने यह भी कहा था कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 2500 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा, लेकिन आज हम राज्य में किसानों को 2,640 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान कर रहे हैं। हम इसे आने वाले समय में 3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे।

मजदूरों को हर साल 10,000 रूपए देंगे

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज सुबह हमने छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ बातचीत की। उन सभी ने हमसे कहा है कि पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए जो किया है, वैसा किसी सरकार ने नहीं किया लेकिन अब हमने निर्णय लिया है कि मजदूरों को हर साल 10,000 रूपए देंगे।

जनता के लिए काम करती है कांग्रेस

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार दो तरह की होती है। एक- गरीबों, किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों के लिए काम करती है। दूसरी- अदाणी जैसे अमीर उद्योगपतियों के लिए काम करती है। मोदी सरकार ने 14 लाख करोड़ रुपए से अदाणी जैसे लोगों का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। मोदी सरकार अदाणी के लिए काम करती है और कांग्रेस जनता के लिए काम करती है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा हादसा, खदान में बस गिरने से 15 की मौत, कई घायल

Published

on

Loading

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के खदान में गिर जाने से उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई। ये बस केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही थे। मामले में बस चालक पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं घटना के बाद से आक्रोशित अन्‍य कर्मचारियों ने कंपनी में काम बंद कर दिया है। हादसे पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने शोक जताया है।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के तहत खपरी गांव के पास मुरम (लाल मिट्टी) की एक खदान में बस गिर गई। वहीं बस गिरने की वजह से उसमें सवार 15 लोगों की मौत हो गई है और कई सारे लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कुम्हारी क्षेत्र में स्थित केडिया डिस्टिलरीज की बस कर्मचारियों को लेकर निकली थी। उस दौरान बस में 30 से अधिक कर्मचारी सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब बस खपरी गांव के करीब पहुंची और अनियंत्रित होकर मुरम खदान में गिर गई। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे पर दुःख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, दुर्ग जिले में हुए बस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में कई कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

Continue Reading

Trending