Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

..उस अनुभव को सोच सहम जाते हैं पूरब कोहली

Published

on

पूरब कोहली, इजरायल के धारावाहिक 'प्रिजनर्स ऑफ वॉर'

Loading

पूरब कोहली, इजरायल के धारावाहिक 'प्रिजनर्स ऑफ वॉर'

purab kohli prisoners of war

मुंबई| अभिनेता पूरब कोहली जल्द इजरायल के धारावाहिक ‘प्रिजनर्स ऑफ वॉर’ (पीओडब्ल्यू) के देसी संस्करण में नजर आएंगे। वह कहते हैं कि इसकी शूटिंग के दौरान वह जिन अनुभवों से गुजरे उन्हें सोचकर सहम जाते हैं।

पूरब ‘हतुफिम’ के हिंदी संस्करण में काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशक फिल्मकार निखिल आडवाणी करेंगे। मूल धारावाहिक 2008 की पृष्ठभूमि लिए तीन इजरायली सैनिकों की जिंदगी के इर्दगिर्द घूमता है, जिन्हें 17 साल पहले उस वक्त पकड़ लिया जाता है, जब वे एक गुप्त अभियान पर थे।

पूरब कोहली अपने किरदार की मनोदशा को समझने पर बहुत समय दे रहे हैं। वह अपनी भूमिका की तैयारी के लिए सैनिकों से मिलने सिख रेजीमेंट भी गए और उन प्रसंगों को भी याद किया, जब उन्हें एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए नाशिक कारागार में 10 दिन बिताने पड़े थे।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं अब तक किसी असल युद्ध बंदी से नहीं मिला हूं, इसलिए मैं ऐसे व्यक्ति की केवल कल्पना कर सकता हूं और उसका किरदार निभाने की कोशिश कर सकता हूं, जिसने इतना कटु अनुभव झेला हो।” धारावाहिक के देसी संस्करण में अमृता पुरी, संध्या मृदुल एवं सत्यदीप मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending