Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रियंका गांधी लड़ सकती हैं 2024 लोकसभा चुनाव, रॉबर्ट वाड्रा ने दिए संकेत

Published

on

Priyanka Gandhi Robert Vadra

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद व बिजनसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि संसद में होने के लिए उनके पास सारी योग्यताएं हैं। उम्मीद है कांग्रेस पार्टी यह स्वीकार करेगी। कांग्रेस को यह एहसास होगा और उनके लिए योजना बनाएगी।

राहुल गांधी की बहन प्रियंका के चुनाव लड़ने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं लेकिन अब वाड्रा ने बड़ा इशारा किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए। वह अच्छा काम करेंगी। प्रियंका की राजनीति में सक्रियता बढ़ रही है। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। राज्यों में दौरे करती हैं और अपने भाई के साथ अहम बैठकों में भी दिखती हैं। इस समय प्रियंका कांग्रेस पार्टी की महासचिव हैं।

तब वाड्रा ने लिया था मुरादाबाद का नाम

इससे पहले मार्च 2022 में रॉबर्ट ने कहा था कि वह मुरादाबाद से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वाड्रा ने तब कहा था, ‘हर कोई उम्मीद कर रहा है कि मैं मुरादाबाद या यूपी के किसी दूसरे शहर से चुनकर संसद जाऊं। लोगों की जिस तरह की अपेक्षाएं हैं, उसे देखते हुए मैं समझूंगा कि क्या मैं 2024 का आम चुनाव लड़ सकता हूं या नहीं। रोज मैं लोगों की सेवा में हूं।’

तब उन्होंने कहा था कि जब प्रियंका घर आती हैं तो हम राजनीति की बातें करते हैं। उनसे पूछा गया था कि क्या वह अपनी पत्नी प्रियंका गांधी को यूपी सीएम के तौर पर देखते हैं तो वाड्रा ने कहा था कि राहुल और प्रियंका की पोस्ट के बारे में कभी नहीं सोचते हैं। वे जनता के हित में काफी मेहनत कर रहे हैं। बाकी, यह प्रियंका का फैसला होगा कि वह यूपी में रहना चाहती हैं या नेशनल स्टेज पर जाएंगी क्योंकि वह एक राष्ट्रीय नेता हैं।

स्मृति पर वाड्रा का निशाना

एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी पर निशाना साधते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि उन्‍हें संसद में उनके नाम का दुरुपयोग करना बंद कर देना चहिए। उन्‍होंने स्मृति पर पलटवार करते हुए कहा कि देश आपकी डिग्रियां और गोवा रेस्तरां मामले में क्‍या हुआ जानना चाहता है।

एक फेसबुक पोस्ट में रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘स्मृति इरानी जी आप संसद में मेरे नाम का दुरुपयोग करना बंद करें। मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप मेरे खिलाफ सबूत दें।’

वाड्रा ने कहा कि मुझ पर उंगली उठाने से आपकी कमियां छिप नहीं सकतीं, याद रखें जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी बाकी उंगलियां आपकी तरफ उठती हैं, आपके और आपके परिवार के साथ कई और विवाद जुड़े हुए हैं। रॉबर्ट ने यह टिप्पणी गौतम अडानी के साथ एक तस्वीर दिखाए जाने पर की है, जिसे स्मृति इरानी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दिखाया था।

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending