Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

उप्र समृद्ध होगा तो भारत और अधिक समृद्ध होगा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Published

on

President Draupadi Murmu in UPGIS-23

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निवेश महाकुंभ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS-23) के समापन के अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने उप्र को उत्तम निवेश प्रदेश बनने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उप्र और अधिक समृद्ध होगा तो भारत भी और अधिक समृद्ध होगा।

राष्ट्रपति ने प्रदेश में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की भी सराहना की। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के इस समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद थे।

तीन दिन तक चले यूपी के इस निवेश महाकुंभ की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। वहीं समापन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शिरकत किया। राष्ट्रपति ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में Infrastructure का विकास बहुत तेजी से किया जा रहा है।

सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए Highways, एक्सप्रेसवे और रेल सुविधाओं में भारी निवेश किया जा रहा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास प्रदेश के निवासियों के साथ-साथ निवेशकों के लिए भी बहुत सहायक सिद्ध होता है।

मुर्मू ने कहा कि आज हमारा देश मोबाइल फोन्स के निर्माण में और निर्यात में बहुत आगे बढ़ चुका है। यह एक बहुत महत्वपूर्ण तथ्य है कि देश में 65 % मोबाइल फोन्स उत्तर प्रदेश में ही बनते हैं।

मुझे बताया गया है कि देश में बनने वाले मोबाइल फोन्स के 55% कंपोनेंट्स उप्र में ही बनते हैं। उन्होंने कहा कि उप्र में Defence Corridor विकसित किया जा रहा है। इससे भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को संबल प्राप्त होगा। साथ ही, निवेश, उद्यम और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति की सोच के साथ महत्वाकांक्षी प्रयास किए जा रहे हैं। यह इस राज्य के युवा उद्यमियों के लिए तथा पूरे देश के विकास के लिए बहुत ही सराहनीय पहल है।

मुझे यह जानकर विशेष प्रसन्नता हुई है कि इस Investors Summit के Global Trade Show में Women Entrepreneurs और महिला शिल्पकारों को विशेष स्थान दिया गया। जिस समाज में या जिस प्रदेश में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाता है उसका विकास सुनिश्चित है।

मुर्मू ने कहा कि उप्र ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (UPGIS-23) के आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और उनकी पूरी टीम की सराहना करती हूं। इस आयोजन की सफलता के लिए मैं मुख्यमंत्री जी, उनकी टीम के सभी सदस्यों, तथा उत्तर प्रदेश के सभी निवासियों को बधाई देती हूं।

राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि अन्य देशों के निवेशकों ने उप्र में उपलब्ध अच्छे निवेश अवसरों में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इतने सारे देश उत्तर प्रदेश की वृद्धि और विकास में योगदान देने के लिए आगे आ रहे हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending