Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

दिल्ली में ‘कूड़े’ पर पॉलिटिक्स, केजरीवाल ने खुद को बताया श्रवण कुमार

Published

on

mcd election

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनाव (mcd election) की आहट के साथ ‘कूड़े’ पर राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ गाजीपुर लैंडफिल पहुंचे और भाजपा पर जोरदार हमला किया।

यह भी पढ़ें

केजरीवाल की पीएम से मांग- नोटों पर लगाई जाय गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर

कल से प्रारंभ है लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा, जाने शुभ मुहूर्त

केजरीवाल ने खुद को दिल्ली का श्रवण कुमार बताते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी नेता गाली दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली की ‘मां-बहनों’ को गाली का जवाब देने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को एमसीडी में अपने काम पर शर्म आ रही है। इसलिए उनका यहां आने पर विरोध किया जा रहा है।

दिल्ली के सीएम ने कूड़े के पहाड़ को बीजेपी के ‘कुकर्मों और भ्रष्टाचार का पहाड़’ बताते चैलेंज किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता बताएं कि एमसीडी में 15 साल में कौन सा काम किया।

फंड नहीं दिए जाने के आरोपों पर केजरीवाल ने कहा, ”ये एक ही चीज का रोना रोते हैं, केजरीवाल ने पैसा नहीं दिया, केजरीवाल ने पैसा नहीं दिया, हाय पैसा, हाय पैसा, 24 घंटे पैसा रे, पैसा रे, हाय रे पैसा, पैसा, पैसा, पैसा ये सिर्फ यही करते हैं और कुछ नहीं।

15 साल में नगर निगम ने 2 लाख करोड़ रुपए खर्च किए। कहां गए ये पैसे? ये दिल्ली के लोगों का पैसा था। दिल्ली के लोगों ने प्रॉपर्टी पर टैक्स दिया था। जीएसटी में पैसा दे रहे हैं लोग। उस 2 लाख करोड़ में से एक लाख करोड़ दिल्ली सरकार ने दिया था। केंद्र सरकार ने 15 साल में एक नया पैसा नहीं दिया।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें गालियां दी जा रही है। केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली में आते हैं इनके बड़े-बड़े मंत्री और केजरीवाल को गालियां देकर चले जाते हैं।

मैं दिल्ली की मां-बहनों से पूछना चाहता हूं तुम्हारे बेटे ने तुम्हारे बच्चों के अच्छे स्कूल बनवाए, ये मंत्री तुम्हारे बेटे को गाली देकर जा रहे हैं, बर्दाश्त करोगे तुम लोग। दिल्ली के बुजुर्गों से माताओं से पूछना चाहता हूं तुम्हारे बेटे ने श्रवण कुमार बनकर तुम्हें तीर्थ यात्रा पर भेजा। अब ये तुम्हारे श्रवण कुमार को गाली देकर जा रहे हैं, बर्दाश्त करोगे। इस बार बदला लेना है।”

केजरीवाल ने कहा कि इस बार का चुनाव कूड़े के मुद्दे पर होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी दिल्ली में 16 और कूड़े के पहाड़ बनाना चाहती है। केजरीवाल ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे अपनी पार्टी को भूलकर इस बार आम आदमी पार्टी को वोट देना। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी के समर्थकों का भी दिल जीता जाए।

mcd election, mcd election news, mcd election latest news, mcd election in delhi,

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending