Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी के धान किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में किसानों से धान खरीद जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निरंतर यह खरीद जारी है। विगत दिनों सीएम ने निर्देश दिया था कि जब तक एक भी किसान का धान शेष रहेगा, क्रय प्रक्रिया जारी रहेगी। क्रय क्रेंद्रों पर उन्हें परेशानी न हो, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस पर भी विशेष नजर है। साथ ही किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है। अब तक सात लाख 37 हजार से अधिक किसानों से धान की खरीद हो चुकी है और इन्हें 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये व ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

सात लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित

योगी सरकार के निर्देश पर धान खरीद निरंतर जारी है। अब तक 5160 से अधिक क्रय केंद्रों से धान की खरीद की गई है। सोमवार तक 4962313.13 मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हो चुकी है। इसमें 690480.74 मीट्रिक टन हाइब्रिड धान और कॉमन धान 4271832.38 मीट्रिक टन की खरीद हुई। यूपी के 7,37,629 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 70.89 से अधिक धान क्रय किया जा चुका है। इस मद में किसानों को 10145.76 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending