Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

ASI शंभु दयाल के परिवार को एक करोड़ रुपये की मदद, हमले में हुए थे शहीद

Published

on

ASI Shambhu Dayal

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के मायापुरी थाना क्षेत्र में एक लुटेरे द्वारा चाकू से किए गए हमले में शहीद एएसआइ शंभु दयाल (ASI Shambhu Dayal) के परिवार को दिल्ली सरकार ने 1 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि उक्त हमले में घायल एएसआइ शंभु दयाल की रविवार 8 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “जनता की रक्षा करते हुए ASI शंभु जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वे शहीद हो गये। हमें उन पर गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देंगे।”

बता दें कि मूल रूप से राजस्थान के सीकर, तहसील नीम का थाना, गांव गवली बिहारीपुर के रहने वाले शंभु दयाल अपने पीछे पत्नी संजना, दो बेटियां गायत्री व प्रियंका और बेटे दीपक को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से दिल्ली पुलिस में शोक की लहर है। मंगलवार को इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

शंभु दयाल के साहस व कर्तव्यनिष्ठा पर गर्व

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि बीएलके अस्पताल में उपचार के दौरान शंभु दयाल की मौत हो गई। हमें उनकी बहादुरी पर गर्व है। दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने इसे री-ट्वीट किया और कहा कि आरोपित को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। शंभु दयाल वर्ष 1993 में बतौर कांस्टेबल दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे।

यह है पूरा मामला

घटनाक्रम के अनुसार 4 जनवरी की शाम चार बजे एक महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनके पति से बदमाश ने मोबाइल झपट लिया है। थाने में यह मामला एएसआइ शंभु दयाल को सौंपा गया। वे महिला को साथ लेकर उनके कहे अनुसार दिल्ली-रेवाड़ी रेलवे लाइन की ओर गए। यहां झुग्गियों में महिला ने आरोपित को पहचान लिया।

पलक झपकते ही शंभु ने उसे पकड़ लिया और उसे थाना ले जाने लगे। इससे पहले कि वे थाना पहुंचते, आरोपित अनीस ने अचानक चाकू से उनके पेट, कमर, गर्दन सहित कई जगह वार कर दिया। इसके बावजूद शंभु ने हिम्मत नहीं छोड़ी, वे उसे काबू करने में जुटे रहे। इस बीच उनके साथ मौजूद महिला और उसके पति ने शोर मचा दिया। इसी बीच, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविकांत भी पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और अनीस को काबू किया।

ASI Shambhu Dayal, martyred ASI Shambhu Dayal, ASI Shambhu Dayal delhi police,

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending