ऑफ़बीट
OMG! ऐश्वर्या की सौतन बनी इस मशहूर ACTOR की बहन, अभिषेक को भेजती हैं ऐसे GIFTS
मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ और पति अभिषेक बच्चन के प्यार के बीच अब कोई तीसरा आ सकता है। जी हां। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि वो खबरें कह रही हैं। जो इस बात का सुबूत है कि इनदिनों अभिषेक बच्चन का ध्यान ऐश्वर्या नहीं बल्कि एक मशहूर एक्टर की बहन रख रही है।
जी हां। दरअसल, सैलिब्रेटी चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान एक्टर अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर के बीच दोस्ती बहुत अच्छी हो गई है। इन दोनों स्टार्स की दोस्ती को तो सभी जातने होंगे, लेकिन यह कम लोग ही जानते होंगे कि रणबीर की बहन रिद्धिमा से भी जूनियर बच्चन की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। इसी बॉन्डिंग के कारण रिद्धिमा ने अभिषेक के लिए एक ब्रेसलेट बनाया और उन्हें गिफ्ट किया।
सूत्रों के अनुसार, रणबीर और अभिषेक काफी अच्छे दोस्त हैं। पिछले दिनों अभिषेक ने खुलासा किया था कि रणबीर बुरी नजर से बचाने वाला ब्रेसलेट पहनते हैं जो उन्हें पसंद है। बता दें कि, यह ब्रेसलेट भी रिद्धिमा ने ही तैयार किया था। जब इस बात की जानकारी रिद्धिमा को हुई तो उन्होंने अभिषेक के लिए भी वैसा ब्रेसलेट डिजाइन कर दिया। अब उन्होंने अभिषेक के लिए क्यों मेहनत की इस बारे में तो कोई नहीं जानता।
बता दें कि, रणबीर की बहन रिद्धिमा ब्रेसलेट डिजाइन करती हैं। जूनियर बच्चन का ब्रेसलेट भी रिद्धिमा ने डिजाइन किया है। जो सोने और चांदी के तारों से बनाया गया है। इस खबर की पुष्ठि करते हुए रिद्धिमा ने बताया,’अभिषेक बहुत दयालु और नम्र इंसान हैं। आशा है कि उन्हें मेरा बनाया ब्रेसलेट पसंद आया हो।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की इन 14 सीटों पर वोटिंग जारी, मेनका गांधी, दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत कई दिग्गज मैदान में
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी ने शिमला में जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी और अवसरवादी
-
नेशनल2 days ago
केदारनाथ में क्रैश होने से बाल-बाल बचा हेलीकॉप्टर, देखें वीडियो
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
रूस की सेना का बड़ा सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, रिश्वत लेने का है आरोप
-
नेशनल1 day ago
कांग्रेस के इस बड़े नेता ने की पीएम मोदी की तारीफ, लिखा- उनकी कृपा है जो उन्होंने मेरी मां के योगदान को याद किया
-
नेशनल1 day ago
वोटिंग के बीच जनता से बोले केजरीवाल- आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के खिलाफ होगा
-
नेशनल1 day ago
प्रेम शुक्ल ने सुल्तानपुर में डाला वोट, कहा- अबकी बार 400 पार
-
नेशनल1 day ago
वोटिंग शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने लोगों से की ये ख़ास अपील