Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

OMG : 18 की उम्र में 24 पुलिसवालों के साथ सोई यह लड़की

Published

on

Loading

ऑकलैंड। अमेरिका के ऑकलैंड में रहने वाली एक लड़की ने खुलासा किया है कि उसने अब तक करीब 24 पुलिस अफसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाये हैं। उसके इस खुलासे के बाद हड़कम्प मच गया है। इस लड़की ने एक न्यूज चैनल के सामने पेश होकर इस तरह के राज से पर्दा उठाया है।

लड़की की आयु 18 साल बतायी जा रही है। लड़की के इस खुलासे के बाद प्रशासन के होश उड़ गए है। इतना ही नहीं लड़की ने कहा कि पुलिस अफसरों से शारीरिक संबंध के बदले मोटी रकम भी मिलती थी।
ज्ञात हो कि हाल ही में अमेरीका के ऑकलैंड में रहने वाले ओ ब्रीन नाम के एक पुलिस अफसर ने अचानक सुसाइड कर लिया। माना जा रहा है कि यह अफसर भी उन्ही में से एक था जिसने लड़की को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए हजारों रुपए दिए थे। इसके बाद इस लड़की को मीडिया सामने आना पड़ा। इतना ही नहीं ओ ब्रीन ने खुद खुद अपनी सुसाइड लेटर में इस बात का जिक्र किया था।

लड़की के अनुसार कई बड़े अधिकारियों ने भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और बदले में लाखों रुपये दिये। लड़की ने साफ कहा कि है कि पुलिस अफसरों को पता है कि वह नाबालिग है इसलिए आसानी से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जा रहा है। लड़की ने यह भी बताया कि उसने खुद को महज 12 साल की उम्र से बेचना शुरू कर दिया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात रिचमंड शहर के एक दलाल से हुई और उसी के जरिये युवती पुलिस अफसरो के पास जाने लगी। रोचक बात यह है कि लड़की के साथ 80 साल के कैप्टन ने संबंध बनाये और 17 हजार रुपये की मोटी रकम दी।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending