Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर बनने के बाद अब बदलेगी अयोध्‍या की तस्‍वीर, NHAI ने 3500 करोड़ रुपए की बनाई योजना

Published

on

Ayodhya Bypass Project

Loading

नई दिल्ली। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद देशभर से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या रामनगरी अयोध्‍या पहुंच रही है। इसको देखते हुए व्यापक सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। अयोध्या में बायपास प्रोजेक्ट प्रस्तावित है।

अयोध्या और आसपास के इलाकों में भीड़भाड़ कम करने के अपने प्रयास में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 3,570 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 68 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास के निर्माण की योजना बनाई है। केंद्र से विशेष मंजूरी मांगी है।

NHAI ने इस 4/6 लेन हाइवे के लिए के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं, जो लखनऊ, बस्ती और गोंडा जिलों को कवर करेगी। अयोध्या बाईपास परियोजना कई जिलों में आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगी। पीएम गतिशक्ति के तहत अयोध्या बाईपास परियोजना को गति दी जा रही है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा उप्र में 67.57 किलोमीटर लंबी अयोध्या बाईपास परियोजना की योजना और क्रियान्वयन पीएम गतिशक्ति के तहत की गई है। यह परियोजना निर्बाध माल परिवहन की सुविधा प्रदान करेगी और अयोध्या में भीड़ को कम करने का काम करेगी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह बाईपास लखनऊ, बस्ती और गोंडा जैसे प्रमुख जिलों को कवर करेगा। यह परियोजना इन तीन जिलों में पर्यटक और तीर्थ स्थलों सहित आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक से जुड़े विभिन्न संपर्क व्यवस्था की कनेक्टिविटी में सुधार की सुविधा प्रदान करेगी।’’

अयोध्या दो आर्थिक केंद्रों (लखनऊ और गोरखपुर) के बीच स्थित है। चमड़ा, इंजीनियरिंग सामान, भवन निर्माण सामग्री, लोहा और इस्पात जैसी प्रमुख वस्तुएं शहर से होकर गुजरती हैं। इसीलिए इस बाईपास मार्ग के निर्माण से निर्बाध माल परिवहन की सुविधा मिलेगी और शहर में भीड़भाड़ कम होगी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending