Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

जुर्म

स्वर्ण मंदिर के पास तंबाकू का सेवन कर रहे एक शख्स की निहंगों ने की हत्या

Published

on

Another Shraddha Walker murder case? Woman's body found in pieces in Delhi

Loading

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, गुरुवार तड़के मंदिर के पास में ही तंबाकू का सेवन कर रहे एक शख्स को निहंगों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना में दो निहंगों के साथ एक वेटर भी शामिल है। तीनों ने महाना सिंह रोड पर एक होटल के बाहर शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी।

घटना स्वर्ण मंदिर से महज 800 मीटर की दूरी पर हुई। जिस इलाके में यह घटना हुई वहां शराब पीने या धूम्रपान करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हुआ है और उसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो की शुरुआत में रात करीब एक बजे दो निहंगों को शख्स के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दोनों चट्टीविंग गांव के हरमनजीत सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर देते हैं।

पुलिस का दावा- नशे में था पीड़ित

हमला करने वाले तीन लोगों में से एक वेटर रमनदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रमनदीप सिंह अमृतसर के खालसा कॉलेज का रहने वाला है। हमले के वीडियो में रमनदीप सिंह भी नजर आ रहा है। उसी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह कहा, ‘गिरफ्तार आरोपी के मुताबिक, पीड़ित नशे में था और तंबाकू उत्पादों का सेवन कर रहा था। उसे देख निहंगों ने स्वर्ण मंदिर के नजदीक होने पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, उनके दावों की पुष्टि होनी बाकी है।’

गिरफ्तार वेटर ने निहंगों को नहीं जानने का किया दावा

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ने दोनों निहंगों को नहीं जानने का दावा किया है। हमले के बाद पीड़ित के शरीर में हलचल भी हुई थी और उसे उठते हुए भी देखा गया है। इसका मतलब ये हुआ कि पीड़ित की जान तुरंत नहीं गई है।

रातभर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने के बाद धीरे-धीरे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुबह ही पीड़िता का शव बरामद कर लिया है। पीड़ित परिवार ने कहा कि बुधवार शाम को एक फोन आने के बाद वो घर से निकला था।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मेरी पत्नी से शिक्षक का था अफेयर, इसलिए मार डाला; वकील के कबूलनामे से आया नया ट्विस्ट

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर के पनकी के पतरसा में शिक्षक दयाराम सोनकर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार वकील संजीव कुमार के बयान ने पेंच फंसा दिया है। वकील ने जो बयान दिया, उसके मुताबिक शिक्षक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। चूंकि शिक्षक वर्तमान में कानपुर देहात में ही रह रहा था।

इसके चलते पत्नी भी कानपुर देहात स्थित मायके में ही थी। इसलिए उसने रविवार को दयाराम को बुलाकर अकेले ही बंद कमरे में जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं, मृतक के भाई का कहना है कि भाभी के संबंध ढाबा संचालक से थे। विरोध करने पर भाभी ने प्रेमी और वकील के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी।

मृतक दयाराम के छोटे भाई अनुज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई दयाराम ने अपने मोबाइल फोन से उन्हें कॉल करके बताया था कि संजीव, पवन और संगीता ने उन्हें कमरे में बंद करके आग लगा दी है और भाग गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जब वकील संजीव को उठाकर पूछताछ शुरू की तो कहानी में नया मोड़ आ गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संजीव ने बताया कि दयाराम जिस कॉलेज में पढ़ाता था, उसी में संजीव का साला शिक्षक है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। दयाराम का संजीव के साले के घर में भी आना-जाना था। संजीव को दयाराम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक था।

संजीव के अनुसार, पत्नी को कई बार घर लाने की कोशिश की, लेकिन वो राजी नहीं हुई। पत्नी से संबंधों को लेकर बातचीत के लिए दयाराम को घर बुलाया। इसके बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि, पुलिस को अन्य हत्यारोपियों की घटनास्थल के आसपास लोकेशन भी नहीं मिली है। दोनों कहानियों की तह तक जाने के लिए पुलिस अब सक्ष्यों की मदद ले रही है।

संजीव कई बार बुला चुका था दयाराम को

अनुज ने बताया कि संजीव कई बार दयाराम को फोन करके उसकी पत्नी से समझौता कराने की बात कहकर बुला चुका था। परिवार वालों की राय के बाद वे समझौते के लिए गए थे, वहां सभी ने मिलकर उनके भाई की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending