Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रियो ओलंपिक थीम के साथ नये साल के स्वागत को तैयार

Published

on

Loading

रियो डी जेनेरियो रियो डी जेनेरियो के विश्व प्रसिद्ध कोपाकाबाना बीच पर होने वाली नये साल की शुरुआत ओलंपिक की थीम के साथ होगी। इस मौके पर होने वाले परंपरागत समारोह में साम्बा स्कूल के 2,000 ड्रमर भी हिस्सा लेंगे। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, “रियो में चार किलोमीटर में फैले कोपाकाबाना बीच पर 30 टावरों में से ड्रम वादक पहले साम्बा गीत की आधिकारिक शताब्दी केमौके पर उसकी धुन बजाएंगे।”

27 नवंबर, 2016 को गीत के सौ साल पूरे हो जाएंगे। गीतकार अर्नेसटो डोन्गा डोस सनटोस और मौरो डी अलमेडा ने 27 नंबवर, 1916 को टेलीफोन पर इस गीत का कॉपीराइट ले लिया था। इसके कुछ ही दिन बाद इसे रिकॉर्ड किया गया था। 1917 के कार्निवॉल में इस गीत को पहली बार सुना गया था। 2016 के स्वागत में बीच पर लगभग 10 लाख लोग मौजूद होंगे और नए साल पर होने वाली आतिशबाजी का लुत्फ उठाएंगे। 16 मिनट तक चलने वाली इस आतिशबाजी के बाद ड्रम वादक पहले साम्बा गीत की धुन बजाएंगे।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending