Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

सुखदेव सिंह मर्डर केस में नया खुलासा, बठिंडा जेल में रची हत्या की साजिश; शूटर्स को दी AK-47

Published

on

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case

Loading

चंडीगढ़। राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में नया खुलासा हुआ है। गोगामेड़ी की हत्या की साजिश बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के बेहद करीबी संपत नेहरा ने रची थी। यही नहीं नेहरा ने ही हत्यारों को एके-47 राइफल भी मुहैया करवाई थी। खास बात यह है कि पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के हाथ करणी सेना प्रमुख की हत्या की साजिश का पता कई महीने पहले लग गया था।

राजस्थान पुलिस को फरवरी में ही मिल गई थी सूचना

पंजाब पुलिस ने इस संबंध में राजस्थान की पुलिस को फरवरी माह में इनपुट भी दिया था। इस संबंध में पंजाब के स्पेशल डीजीपी ने राजस्थान के डीजीपी को पत्र लिखा था। यही नहीं, एक पत्र पंजाब के AGTF के डीआइजी ने एडीजी इंटेलिजेंस को लिखा था। उधर, अब इस मामले में राजस्थान पुलिस संपत नेहरा को पंजाब से प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है।

संपत नेहरा ने रची गोगामेड़ी की हत्या की साजिश

बता दें कि हथियार तस्करी के मामले में पंजाब पुलिस संपत नेहरा को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। उससे पूछताछ के दौरान ही गोगामेड़ी की हत्या की प्लानिंग का खुलासा हुआ था। इसके बाद राजस्थान पुलिस को बताया गया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संपत नेहरा जेल के बाहर अपने शूटरों को टास्क दे चुका है। इसके लिए आधुनिक हथियार भी मुहैया करवाए गए हैं।

सलमान को मारने की ली थी जिम्मेदारी

संपत नेहरा वही गैंगस्टर है जिसने अभिनेता सलमान खान को मारने की जिम्मेदारी ली थी और वह घटना को अंजाम देने के लिए मुंबई भी पहुंच गया था। संपत के पास जो पिस्टल थी उसकी रेंज ज्यादा नहीं थी इसलिए वह सलमान को नहीं मार सका था।

आरोपित के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ में हथियार तस्करी, टारगेट कीलिंग, हत्या की कोशिश सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस के इनपुट के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी नेहरा को रिमांड पर लिया था। इससे करीब 10 दिन तक हथियार तस्करी को लेकर पूछताछ की गई थी।

AGTF रेड अलर्ट पर

लॉरेंस गैंग का नेटवर्क तोड़ने के लिए एजीटीएफ केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर कर काम कर रही है। इस मामले में अब तक उसके 70 के करीब गुर्गों को पकड़ा जा चुका है। पंजाब पुलिस की लॉरेंस गैंग पर पैनी नजर है। राजस्थान की वारदात के बाद एजीटीएफ रेड अलर्ट पर है। अजरबैजान से नेपाल तक पंजाब एजीटीएफ लगातार एक्शन मोड में है। इस मामले में भी एजीटीएफ अपनी ओर से कार्रवाई कर रही है।

हरियाणा में नितिन फौजी के घर पहुंची एसटीएफ और पुलिस

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव दौंगड़ा जाट में रहने वाले नितिन फौजी का नाम भी सामने आया है। उसे पकड़ने के लिए बुधवार को एसटीएफ और हरियाणा पुलिस की टीम ने गांव में छापा भी मारा। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। हालांकि पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

नितिन और रोहित ने की गोगामेड़ी की हत्या

एसटीएफ ने फौजी की पत्नी से भी लंबी पूछताछ की। एसटीएफ ने रेवाड़ी से दीपांशु नामक एक अन्य बदमाश को भी काबू किया है। नितिन का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है। आरोप है कि नितिन और उसके सहयोगी रोहित राठोड़ ने गोगामेड़ी की हत्या की है। नितिन 16 जाट रेजिमेंट में तैनात है और वह आठ नवंबर को छुट्टी पर आया था। उसके पिता कृष्ण भी सेवानिवृत्त फौजी हैं और उसका दूसरा भाई विकास भी सेना में है।

नितिन फौजी को पकड़ने के लिए हरियाणा में अलर्ट जारी

कृष्ण गांव में नंबरदार हैं। उनका कहना है कि नितिन छुट्टी पर आने के बाद से गायब चल रहा है। वह कहां है, उसकी कोई जानकारी नहीं है। हरियाणा के डीजीपी ने मंगलवार को ही राज्य में अलर्ट जारी कर दिया था। डीआइजी एसटीएफ सिमरदीप सिंह के अनुसार अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending