Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत को यूरेनियम की आपूर्ति कर सकता है नामीबिया

Published

on

भारत को यूरेनियम की आपूर्ति कर सकता है नामीबिया

Loading

 

भारत को यूरेनियम की आपूर्ति कर सकता है नामीबियाविंडहॉक| नामीबिया के नेताओं ने भारतीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भरोसा दिलाया है कि वे इस बात का कानूनी अध्ययन करेंगे कि भारत को उसके शांतिपूर्ण असैन्य परमाणु जरूरतों के लिए यूरेनियम की आपूर्ति को कैसे संभव बनाया जा सकता है। प्रणब मुखर्जी ऐसे पहले भारतीय राष्ट्राध्यक्ष हैं, जिन्होंने यूरेनियम जैसे प्राकृतिक संसाधन से समृद्ध नामीबिया का दौरा किया है। नामीबिया के राष्ट्रपति हेज जीनजोब ने मुखर्जी से कहा कि उनकी सरकार यूरेनियम आपूर्ति पर भारत के अनुरोध के कानूनी एवं अन्य बहुपक्षीय पहलुओं का अध्ययन करेगी, ताकि भारत की शांतिपूर्ण ऊर्जा जरूरतों में नामीबियाई यूरेनियम का इस्तेमाल हो सके।

नामीबिया दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा यूरेनियम उत्पादक राष्ट्र है।तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव के तहत नामीबिया पहुंचे मुखर्जी ने पूर्व नामीबियाई राष्ट्रपति साम नुजोमा से मुलाकात की और देश के विद्यार्थियों से भी वह मुखातिब हुए।राष्ट्रपति ने उपनिवेशवाद के खिलाफ पूर्व में किए गए संघर्ष का हवाला दिया और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए वर्तमान और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने की भी बात कही।मुखर्जी ने जिक्र किया कि किस तरह भारत ने अपनी आजादी को उस वक्त तक अधूरा समझा जब तक अफ्रीकी देशों ने उपनिवेशवादी ताकतों से मुक्ति नहीं पा ली। उन्होंने इस सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी की सक्रिय भूमिका का जिक्र किया।

नामीबिया के विकास में भागीदार बनने की भारत की इच्छा का इजहार करते हुए राष्ट्रपति मुखर्जी ने एक व्यापारिक केंद्र की स्थापना और उद्योग, व्यापार व निवेश की निगरानी करने के लिए दोनों देशों की संयुक्त व्यापार परिषद के गठन का वादा किया।प्रणब मुखर्जी ने यह भी रेखांकित किया कि 54 देशों के अफ्रीकी महाद्वीप की संयुक्त राष्ट्र, विशेषकर सुरक्षा परिषद में एक भी आवाज नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर भारत सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनता है तो वह इस शून्य को भरने की कोशिश करेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending