Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

मुंबई: गोरेगांव की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 39 घायल

Published

on

fire in Goregaon Mumbai multi-storey building

Loading

मुंबई (महाराष्ट्र)। मुंबई के गोरेगांव में जी+5 इमारत में लेवल 2 की आग लगने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। आग लगने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाकर अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। घटना की जानकारी BMC ने दी है।

गोरेगांव में आग लगने की घटना पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने X पर ट्वीट कर कहा, मुंबई के गोरेगांव में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई के गोरेगांव में G+5 बिल्डिंग में आग लगने से अब तक घायल हुए कुल 46 लोगों में 7 लोगों की मौत की खबर है और 39 का इलाज एचबीटी और कूपर अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस द्वारा दी गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, बचाए गए 6 लोगों की हालत गंभीर है।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, आग गोरेगांव के एमजी रोड स्थित जय भवानी बिल्डिंग में लगी थी। घटना के बाद मौके पर 8 दमकल की गाड़ियां, 5 जंबो वॉटर टैंकर, एक टर्न टेबल सीढ़ी और एक एम्बुलेंस को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकानों और ग्राउंड फ्लोर पर खड़े वाहनों में फैल गई थी। निवासी इमारत की विभिन्न मंजिलों और छत पर भी फंसे हुए थे।

अन्य राज्य

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं, घटना को बताया दु:खद और हृदयविदारक

Published

on

Loading

लखनऊ। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम योगी ने सोमवार को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए घटना को दु:खद और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

बता दें कि सोमवार सुबह तकरीबन 9 बजे अगरतला से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस को न्यू जलपाईगुड़ी के समीप मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। खबर लिखे जाने तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अधिकारियों ने 25 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। वहीं 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

Continue Reading

Trending