Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ीं, 21 वर्ष पुराने इस मामले में हत्या का केस दर्ज

Published

on

Mukhtar Ansari found guilty

Loading

गाजीपुर। बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में उप्र के गाजीपुर जिले के उसरी चट्टी थाना क्षेत्र के पास मुख्तार अंसारी के काफिले पर हुए हमले के मामले में करीब 21 वर्ष बाद अंसारी सहित पांच के खिलाफ हत्या सहित विभिन्‍न धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीजी के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि 15 जुलाई 2001 को यूसुफपुर फाटक आवास से मऊ जाने दौरान हमलावरों ने उसरी चट्टी पर मुख्तार अंसारी के काफिले पर हमला किया था। उसमें उनके सरकारी गनर सहित तीन लोग मारे गए थे, जबकि नौ लोग घायल हुए थे।

हमले के दौरान बिहार के बक्सर जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र के सगरांव गांव का मनोज राय भी मारा गया था। मुख्तार अंसारी ने उस मामले में माफिया बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह आदि को नामजद किया था। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

केस में बाँदा जेल में बंद वादी मुख्तार अंसारी की गवाही होनी है, लेकिन हर तारीख पर कोई न कोई कारण से पुलिस प्रशासन मुख्तार की गवाही नहीं करा पा रहा।

इसी बीच मृतक मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय ने अपने पुत्र की हत्या मुख्तार अंसारी व उनके सहयोगियों द्वारा किए जाने व उस समय उनका मामला पंजीकृत न किए जाने का दुखड़ा एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को लखनऊ जाकर सुनाई व कार्रवाई की मांग की।

एडीजी के निर्देश पर शैलेंद्र राय की तहरीर पर पुलिस ने मुख्तार अंसारी,उनके चालक सुरेंद्र शर्मा, शाहिद,गौस मोइनुद्दीन और कमाल के खिलाफ धारा 147,148,149 व 302 का मामला पंजीकृत किया है।

आरोप है कि घटना से एक दिन पहले मनोज राय को मुख्तार अंसारी गिरोह उसकी ससुराल गांव अवथही से उठा ले गया और हत्या कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending