Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सांसद अनिल फिरोजिया ने घटाया 32 किलो वजन, नितिन गडकरी ने दिया यह तोहफा

Published

on

Anil Firojia

Loading

उज्जैन। मप्र के उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया (Anil Firojia) ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए 32 किलो वजन कम कर लिया है। उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रति किलो वजन घटाने पर क्षेत्र के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए देने का वादा किया था।

बीजेपी सांसद फिरोजिया ने कहा, ‘मैंने चुनौती को स्वीकार किया और लगभग 32 किलो वजन कम कर लिया है।’ फिरोजिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘फिट इंडिया’ आंदोलन की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंच पर मुझसे कहा था कि मुझे उज्जैन के विकास कार्यों के लिए, प्रति किलो वजन घटाने पर 1,000 करोड़ मिलेंगे। मैंने इसे चुनौती के तौर पर लिया।

यह भी पढ़ें 

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया समाप्त, संभावित विजेता खड़गे के सामने कई चुनौती

मोबाइल के खराब नेटवर्क से हैं परेशान तो अपनाएं ये ट्रिक्स

बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्होंने वजन घटाने के लिए सख्त डाइट चार्ट का पालन किया है। अपनी फिटनेस के बारे में बताते हुए फिरोजिया ने कहा, ‘मैं सुबह 5.30 बजे उठता हूं और फिर मॉर्निंग वॉक पर जाता हूं।

मेरी सुबह की कसरत में दौड़ना, व्यायाम और योग शामिल हैं। मैं आयुर्वेदिक डाइट चार्ट फॉलो करता हूं। मैं हल्का नाश्ता करता हूं। दोपहर और रात के खाने में मैं सलाद, एक कटोरी हरी सब्जियां और मिश्रित अनाज से बनी एक रोटी खाता हूं। कभी-कभी बीच-बीच में मैं गाजर का सूप या ड्राई फ्रूट्स भी लेता हूं।’

Anil Firojia ने कहा कि उन्होंने चुनौती स्वीकार करते हुए लगभग 32 किलो वजन कम कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें वजन कम करने के बारे में बताया। वे इसके बारे में जानकर बहुत खुश हुए। जैसा कि वादा किया गया था, उन्होंने क्षेत्र के लिए 2,300 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी है।’

इस साल फरवरी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उज्जैन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था, मैंने फिरोजिया जी के सामने धन आवंटित करने के लिए एक शर्त रखी है। कभी मेरा वजन 135 किलो से ज्यादा हुआ करता था लेकिन अब यह 93 किलो है। मैंने उन्हें अपनी पुरानी तस्वीर दिखाई। उस फोटो में मुझे पहचानना मुश्किल था। मैं इन्हें प्रति किलो वजन घटाने पर 1,000 करोड़ रुपए आवंटित करूंगा।

Anil Firojia, Anil Firojia weight loose, Anil Firojia news, Anil Firojia latest news,

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending