Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 को अर्जुन अवॉर्ड, बैंडमिंटन की जोड़ी सात्विक और चिराग को खेल रत्न

Published

on

National Sports Awards 2023

Loading

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने 2023 के नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप ने भारत के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे।

शमी के अलावा 25 और खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इसमें पैरा एथलीट शीतल देवी का भी नाम शामिल है। सभी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम आयोजित करते हुए उसी दौरान दिए जाएंगे।

सात्विक और चिराग को खेल रत्न

बैडमिंटन कोर्ट पर कमाल करने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को खेल रत्न के लिए चुना गया है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है जो भारत के यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री द्वारा हार साल दिया जाता है। सात्विक 23 और चिराग 26 साल के हैं। सितंबर अक्टूबर में हुए एशियन गेम्स में इनकी जोड़ी ने पुरुष डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। 2023 में इस जोड़ी ने स्विस ओपन, इंडोनेशिया ओपन, कोरिया ओपन और चाइना मास्टर्स का भी खिताब जीता था।

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी

1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
3. श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स)
4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी)
6. आर वैशाली (शतरंज)
7. मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
10. दीक्षा डागर (गोल्फ)
11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
12. पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
13. पवन कुमार (कबड्डी)
14. रितु नेगी (कबड्डी)
15. नसरीन (खो-खो)
16. पिंकी (लॉन बाउल्स)
17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
18. ईशा सिंह (शूटिंग)
19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
21. सुनील कुमार (कुश्ती)
22. अंतिम (कुश्ती)
23. नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु)
24. शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending