Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने यूक्रेन में शांति लाने का दावा किया था, लेकिन मणिपुर का क्या: उद्धव ठाकरे

Published

on

Loading

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर उन पर निशाना साधा। ठाकरे ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया, वर्ली के गुंबद स्थल पर पार्टी पदाधिकारियों की एक बड़ी राज्यव्यापी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने यूक्रेन में शांति लाने का दावा किया है लेकिन मणिपुर का क्या? उन्होंने मणिपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि लीबिया का गद्दाफी नाली में छिपा था। सेना के पूर्व अधिकारी कह रहे हैं कि मणिपुर में लीबिया जैसे हालाता हैं। ये कह रहे हैं की डबल इंजन सरकार है। अमित शाह एक इंजन मणिपुर जाकर आए। वहीं दूसरे इंजन पीएम मोदी मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं। वहां लोगों का घर जल रहा है। ये हमारे देश में हो रहा है। वो भी हमारे लोग हैं। यही हमारा हिंदुत्व है। देवेंद्र फडणवीस पर उन्होंने कहा कि वह कॉमेडियन है। उनका कल शो हुआ था, जिसमें वो कह रहे थे कि देश में वैक्सीन नरेंद्र मोदी ने बनाई इसलिए हम जिंदा है। मोदी ने वैक्सीन बनाई तो क्या दूसरे लोग घास उखाड़ रहे थे।

उन्होंने समर्थकों की एकता पर जोर देते हुए कहा, “मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन आप फिर भी मेरे साथ हैं. आपका समर्थन महत्वपूर्ण है. 19 जून हमारी शिवसेना की जयंती है और 20 जून को विश्व देशद्रोह दिवस है (जब शिंदे ने बगावत की थी). इस बीच, आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद बीएमसी में स्ट्रीट फर्नीचर से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच के लिए प्रतिबद्ध है.

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending