Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अब मणिपुर के मुख्यमंत्री विधायकों की बगावत में उलझे

Published

on

मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह, विधायकों की बगावत, कांग्रेस के 25 विधायकों की बगावत

Loading

मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह, विधायकों की बगावत, कांग्रेस के 25 विधायकों की बगावत

इंफाल| अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर की कांग्रेस सरकार को अपने ही विधायकों से जूझना पड़ रहा है। मणिपुर में कांग्रेस के 25 विधायक मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह के खिलाफ खड़े हो गए हैं। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 60 में से 42 सीटें जीत कर मणिपुर में रिकार्ड कायम किया था। लेकिन, अब हाल यह है कि असंतुष्ट विधायकों ने मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को साफ लहजे में चेतावनी दी है कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करें या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इबोबी सिंह को मामले पर विचार-विमर्श के लिए दिल्ली बुलाया है। पिछले कई महीनों से मणिपुर में असंतुष्ट कांग्रेसी गुट राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की मांग कर रहा है ताकि कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाकर गुट के सदस्यों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सके। अब यह माना जा रहा है कि असंतुष्टों ने संकेत दे दिया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थाऊनाओजाम चाओबा ने कहा, “हम लोगों के पास ऐसे कांग्रेसी विधायकों की लंबी सूची है जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। हम इन विधायकों की सूची जल्द जारी कर सकते हैं।” इबोबी सिंह पिछले 14 वर्षो से प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर हैं। असंतुष्टों का कहना है कि प्रदेश में हवा भाजपा के पक्ष में बह रही है। राज्य में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक असंतुष्ट कांगेस विधायक ने कहा, “राज्य मंत्रिमंडल का जब गठन हुआ था तो इबोबी सिंह ने हम लोगों को आश्वस्त किया था कि अभी जो मंत्री बने हैं, वे सिर्फ ढाई साल तक ही मंत्री बने रहेंगे। इसके बाद नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “अब हम लोग केवल विधायक बने रहना नहीं चाहते हैं। अब हम भी हरे भरे चारागह तलाश रहे हैं।”

मणिपुर में करवट ले रही राजनैतिक स्थिति और असंतुष्टों की मांगों को सोनिया गांधी ने काफी गंभीरता से लिया है। असंतुष्टों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोनिया गांधी से मिलकर अपनी बात कहने के लिए अधिकांश असंतुष्ट दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। इस बीच प्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की बात करना आसान है, लेकिन ऐसा सचमुच करना मुश्किल। उन्होंने कहा कि जनजातीय मंत्रियों को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया जा सकता है। इनके बाद 11 मंत्री बचते हैं जिन्हें हटाना आसान नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending