Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी: स्कूल के लिए निकली छात्रा रहस्यमयी तरीके से गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

Loading

मैनपुरी। उप्र के मैनपुरी जनपद से एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के रहस्यमयी तरीके से गायब होने की खबर आ रही है। नाबालिग छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी मगर स्कूल पहुंची ही नहीं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त समाचार के अनुसार मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर सगोनी निवासी कक्षा 11 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा आकांक्षा पुत्री राकेश राजपूत सुबह 7 बज़े घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी।

आकांक्षा जब शाम 3 बज़े तक जब घर नही लौटी तो परिजनों को चिन्ता हुई। आकांक्षा के पिता राकेश राजपूत जब जानकारी प्राप्त करने शहर स्थित कुँवर रामचन्द्र सिंह लाल सिंह कन्या इण्टर कॉलेज पहुंचे तो यह जानकर कि उनकी बेटी आज स्कूल आयी ही नही, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

दरअसल, कुछ दिन पहले आकांक्षा की सहेली ने उसके डाँस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो लोगों द्वारा इतना पसंद किया गया कि कुछ ही दिनों में आकांशा के करोड़ों फैन बन गए। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक भ्रामक खबर भी ट्रेंड करने लगी कि डांस कर रही इस लड़की का वीडियो जब उसकी ससुराल के लोगो ने देखा तो उसकी हत्या कर दी।

इस खबर से आकांक्षा के फैन डांस का वीडियो शेयर करने में जुट गए। जब वायरल वीडियो की पड़ताल की गई तो हक़ीक़त यह निकली कि आकांक्षा की शादी ही नही हुई है। वह अभी 16 साल की है और कक्षा 11 की छात्रा है।

इस सम्बन्ध में पिता ने बताया कि आकांक्षा का डाँस का वीडियो वायरल होने के बाद काफ़ी फोन आ रहे थे। इसलिए हमने उसे दो चार दिनों के लिए स्कूल जाने से मना किया था पर आज आकांक्षा के काफ़ी जिद करने के बाद उसे स्कूल जाने दिया था।

पिता ने बताया जब वह 4 बजे तक घर नही लौटी तो हम स्कूल में पता करने पहुंचे है। प्रबन्धक ने जब स्कूल के रजिस्टर में उसकी एटेंडेंस चेक की तो पता चला कि प्रजेंटे नही लगी है। जैसे ही पिता को यह जानकारी मिली तो वो स्कूल के बाहर ही रोने चिल्लाने लगे तो वहां लोगो का हजूम लग गया।

उधर, एक लड़की के गायब होने की सूचना पुलिस को लगी तो वे भी जानकारी जुटाने में लग गए। शाम को पिता की तहरीर पर थाना दन्नाहार में आकांक्षा की गुमशुदगी का मुक़दमा दर्ज कर पुलिस आकांक्षा की तलाश में जुट गई है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending