Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

महाराष्ट्र: पूर्व मंत्री नवाब मलिक को मिली जमानत, एनसीपी के दोनों गुटों ने जताई ख़ुशी

Published

on

Nawab Malik

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक को 17 महीने बाद जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर मलिक को दो महीने की जमानत दी है। माना जा रहा है कि मलिक अगले एक-दो दिन में जेल से बाहर आ जाएंगे।

नवाब मलिक को जमानत मिलने के बाद एनसीपी के दोनों गुटों ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़े। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मलिक कौन से गुट में हैं। जेल से बाहर आने के बाद नवाब मलिक शरद पवार गुट का झंडा थामेंगे या अजित पवार के गुट में जाएंगे। इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

नवाब मलिक की असली भूमिका उनके जेल से बाहर आने के बाद ही समझ में आएगी। बीजेपी के आरोप के बाद नवाब मलिक की जांच शुरू की गई थी। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था। मलिक के जेल में रहने के दौरान ही शिवसेना में फूट पड़ी थी।

जिसके बाद महाविकास अघाड़ी को राज्य में सत्ता गंवानी पड़ी। इसके बाद एनसीपी में भी फूट पड़ गई और अजित पवार का गुट बीजेपी के साथ सत्ता में आ गया। जिससे शरद पवार का गुट काफी कमजोर हो गया है। एनसीपी में विभाजन के बाद अजित पवार गुट ने मलिक को अपने साथ आने का ऑफर भी दिया था लेकिन मलिक ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। अब जेल से बाहर आने के बाद मलिक क्या फैसला लेते हैं, इस पर सबकी नजर है।

ईडी ने आतंकी दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़े मामले में नवाब मलिक को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था। एनसीपी के नेता मलिक न्यायिक हिरासत में हैं और वर्तमान में मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

मलिक को निर्णय लेने दीजिए

इस बीच अजित गुट से नवाब मलिक की रिहाई का स्वागत किया गया है। हालांकि अजित पवार गुट ने बहुत नपी तुली प्रतिक्रिया दी है। अजित गुट के नेता और सांसद सुनील तटकरे ने कहा कि नवाब मलिक को जमानत मिलने की खबर से मैं खुश हूं। मलिक वरिष्ठ नेता हैं और वो कई वर्षों से सियासत में हैं।

जब वे बाहर आएंगे तो सही निर्णय लेंगे। मैं इसके बारे में बात नहीं करूंगा। उन्हें बाहर आने दीजिए। वहीं एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने भी नवाब मलिक की जमानत पर ख़ुशी जताई है। उन्होंने कहा कि भले ही एनसीपी में अब दो गुट हैं लेकिन मलिक दोनों गुटों के नेताओं से मिलेंगे। उसके बाद ही वे अपना निर्णय लेंगे।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending