Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मंडलायुक्त के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध खनन में जुटे हैं खनन माफिया

Published

on

Lucknow mining mafia

Loading

लखनऊ। लखनऊ के बीकेटी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर गांव में अवैध खनन लगातार जारी है, जहां मानकों के विपरीत खनन माफिया धड़ल्ले से खनन करने में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक राजापुर गांव में एनओसी के तहत परमिशन से ज्यादा खनन किया जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगों को हर रोज दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

आरोप है कि लगातार हो रही अवैध खनन के चलते सड़कें टूट रही हैं जबकि जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। अवैध खनन को लेकर तहसीलदार और एसडीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कार्रवाई के बजाय अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

मंडलायुक्त डा. रौशन जैकब के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए खनन माफिया रात्रि के अंधेरे में जेसीबी मशीन लगातार मिट्टी का खनन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह गोरखधंधा खनन अधिकारी की देखरेख में चल रहा है।

गौरतलब है कि बीते दिनों जिलाधिकारी ने मातहतों को कड़े निर्देश दिए थे कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही वैध खनन की अनुमति होगी। सूर्यास्त के बाद खनन व परिवहन की अनुमति नही होगी,अवहेलना करने वालो पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों को अवैध खनन करने वालो के विरुद्ध एफ़आइआर दर्ज कराने को भी कहा था।

बता दें कि सआदतगंज के भोला नाथ कुएं के निकट स्थित हयात हॉस्पिटल के पास वाली गली के अंदर भी अवैध खनन हो रहा है। जेसीबी मशीन के द्वारा अवैध बेसमेंट खोदा जा रहा है। आम लोगों ने जब इसकी सूचना दी तो मौके पर पहुंचे खनन इंस्पेक्टर को डम्पर मिला लेकिन वह बिना कार्यवाही के वापस लौट आए जिससे खनन इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध नज आ रही है।

अब देखना यह है कि इन बेख़ौफ़ खनन माफियाओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही होती है या मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी के आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending