Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

आंध्र प्रदेश: मजदूरों के ऊपर चढ़ गई लॉरी, तीन की मौके पर मौत; कई घायल  

Published

on

accident in banda

Loading

अमरावती। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में भारी समान ले जाने वाली लॉरी से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिले के अमदलावाला मंडल के मंडाडी में एक लॉरी मजदूरों के ऊपर चढ़ गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं हादसे में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस राहत कार्य में जुटी है।

ब्रेक फेल होन से हुआ हादसा

अमदालावाला मंडले के सब-इंस्पेक्टर कृष्णा ने कहा कि एक अन्य कर्मचारी की हालत गंभीर है। चालक ने सड़क दुर्घटना होने का कारण स्पष्ट किया है। चालक ने बताया कि लॉरी का ब्रेक फेल होने की वजह से अचानक संतुलन बिगड़ गया था। तब यह हादसा हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

चालक ने खुद ही किया आत्मसमर्पण

सब-इंस्पेक्टर ने यह भी बताया है कि लॉरी के चालक ने थाने में खुद ही आकर आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस दुर्घटना के कारणों की अभी गहनता से जांच कर रही है। दुर्घटना शनिवार शाम को हुई थी।

हादसे के वक्त 200 मजदूर चल रहे थे सड़क पर

लॉरी विजयनगरम से कासी शहर की ओर जा रही थी। एसपी ने कहा कि जब यह दर्दनाक हादसा हुआ था तो उस दौरान वहां करीब 200 मजदूर सड़क पर चल रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।  मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending