Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में ATM कैश वैन से दिनदहाड़े लाखों की लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loot of lakhs from ATM cash van in broad daylight in Mirzapur driver shot dead

Loading

मिर्जापुर। उप्र के मिर्जापुर शहर में बदमाशों ने आज मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वैन को लूट लिया व विरोध कर रहे गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर की है। गोली लगने से तीन अन्य लोग घायल हैं।

वारदात को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने अंजाम दिया। वो फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते फरार हुए। करीब 22 लाख रुपये की लूट हुई है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े घटी घटना से शहर में सनसनी मची है। पुलिस महकमे में हड़कंप है। कई थानों की फोर्स के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी कैश से भरा बॉक्स बैंक से लाकर वैन में लाकर रख रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग वैन के पास पहुंचे। चारों ने हेलमेट लगा रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाशों के दोनों हाथों में असलहा था। बाइक रुकते ही चारों उतरे और हवाई फायरिंग शुरू की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। गोली लगते ही गार्ड जमीन पर गिर गया। गार्ड को गोली मारते देख एटीएम कैश वैन का ड्राइवर छिपने गया। वैन में रखे कैश से भरे बॉक्स को एक बदमाश ने उठा लिया। इसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

बदमाशों के भागने के बाद पता चला कि बैंक गार्ड जय सिंह निवासी चील्ह, कर्मचारी बहादुर निवासी विंध्याचल, अखिलेश कुमार निवासी पड़री और रजनीश मौर्या निवासी सुदंरपुर को गोली लगी है। चारों को आननफानन अस्पताल ले जाया गया। जहां गार्ड जय सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। उसे तीन गोली मारी गई थी। घटनास्थल पर एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending