Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्लीः लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर सोमवार को लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस विरोध मार्च के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।

रणजीत सिंह फ्लाईओवर के पास लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स द्वारा दोनों रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपी) को भी तैनात किया गया था।

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपने पार्टी कार्यालय से अपना विरोध मार्च शुरू किया और भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें रंजीत सिंह फ्लाईओवर के पास रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में जैसे नारों के साथ, उन्होंने रविवार को लखीमपुर खीरी में कथित तौर पर मारे गए किसानों के लिए न्याय की मांग की।

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में कामयाब रही। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद कम से कम चार किसानों की कथित तौर पर मौत हो गई, जिसके परिणामस्वरूप मौके पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। राज्य पुलिस ने सोमवार को कहा कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending