Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

भाजपा ने लगाई 50 करोड़ रुपये की बोली: किशोर उपाध्याय

Published

on

उत्‍तराखण्‍ड भाजपा, 50 करोड़ रुपये की बोली, किशोर उपाध्याय, कांग्रेस के दो विधायक

Loading

उत्‍तराखण्‍ड भाजपा, 50 करोड़ रुपये की बोली, किशोर उपाध्याय, कांग्रेस के दो विधायक

देहरादून। कांग्रेस के दो विधायकों ने खुलकर कहा कि कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो रही है और इसके लिए दस करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये देने तक का ऑफर दिया जा रहा है। इन विधायकों ने ऑफर देने वालों के नामों का खुलासा नहीं किया। उधर, इन दोनों विधायकों के साथ प्रेस से मुखातिब हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सीधे-सीधे भाजपा पर कांग्रेस को पैसे के बल पर तोड़ने का आरोप लगाया। कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस और पीडीएफ के कम से कम सात विधायक ऐसे हैं, जिनसे किसी न किसी रूप में संपर्क किया गया। भंडारी के मुताबिक खुद उनको मंगलवार शाम को ही 50 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया गया। भंडारी ने इस मामले में भाजपा नेता सतपाल महाराज का हाथ होने से इनकार किया। भंडारी को महाराज समर्थक माना जाता है। विधायक ने कहा कि 18 मार्च के बाद से कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कोशिश तेज हो गई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस देर सवेर सदन में बहुमत परीक्षण होना तय मान रही है। कांग्रेस के पास इस समय 27 विधायक हैं और उसे पीडीएफ के छह विधायकों का समर्थन हासिल है। भाजपा के पास 28 विधायक हैं और इसमें से एक विधायक भीमलाल आर्य के खिलाफ दल बदल कानून के तहत कार्यवाही के लिए विधानसभा अध्यक्ष को याचिका दी जा चुकी है। मीडिया से रूबरू थराली विधायक डॉ. जीतराम ने कहा कि उनको भी लगातार ऑफर किया जा रहा है। डॉ. जीतराम ने भी ऑफर करने वालों के नाम का खुलासा नहीं किया। विधायक ने कहा कि परेशानी यह है कि संपर्क करने वाले वे लोग हैं, जिनकी पहचान दोनों तरफ है। ऐसे में इन लोगों के खिलाफ भी कोई कदम नहीं उठाया जा सकता। विधायकों के इस खुलासे से पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग ने भी विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले को जगजाहिर कर दिया था। कांग्रेस अब इस स्टिंग की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा रही है।

नामों का खुलासा करने के लिए जोर देने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सीधे-सीधे कैलाश विजयवर्गीय पर आरोप जड़ा। किशोर ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय 18 मार्च को भी सदन की दर्शक दीर्घा में मौजूद थे और कांग्रेस के नौ विधायकों की रणनीति को संचालित कर रहे थे। वे कांगे्रसी विधायकों को भाजपा में शामिल होने के लिए 50 करोड़ रुपये का आॅफर दे रहे थे। किशोर ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी सवाल उठाया और कहा कि प्रदेश की सरकार को अस्थिर करने में जेटली भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending