Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

बिकरू कांड के मुख्‍य आरोपित की पत्‍नी खुशी दुबे को SC से मिली जमानत

Published

on

Khushi Dubey

Loading

कानपुर/नई दिल्ली। कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड में मुख्‍य आरोपित व पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की पत्‍नी खुशी दुबे को आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। सुनवाई से पहले उप्र सरकार ने खुशी की जमानत का विरोध करते हुए अपना जवाब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया था। बिकरू कांड में शहीद हुए यूपी पुलिस के जवानों के परिजनों की तरफ से खुशी दुबे को जमानत दिए जाने को लेकर विरोध दर्ज किया गया था।

सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी हुए थे शहीद

गौरतलब है कि 2 जुलाई 2020 की रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू में गैंगस्टर विकास दुबे के घर दबिश डालने गई पुलिस टीम पर उसके गुर्गों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

पुलिस ने तीन जुलाई कि सुबह ही दो हमलावरों को मार गिराया था। जबकि नौ जुलाई को उज्जैन में आत्मसमर्पण के बाद दूसरे दिन कानपुर लाते समय विकास दुबे की गाड़ी पलट गई जिसमें उसने भागने की कोशिश की और पुलिस के हाथों मारा गया। इसके अलावा पुलिस ने अमर दुबे सहित दो अन्य हमलावरों को भी मुठभेड़ों में ढेर कर दिया था।

खुशी को मिलाकर अब तक तीन को मिल चुकी जमानत

इस मामले में लगभग 42 लोग जेल भेजे गए। जिसमें पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अमर दुबे की नवविवाहिता पत्नी खुशी दुबे भी शामिल थी। खुशी और अमर दुबे की इस कांड के दो दिन पहले ही शादी हुई थी। खुशी तब से ही जेल में थी। नाबालिग होने के साक्ष्य मिलने के बाद उसे नारी संरक्षण गृह में भेजा गया था।

खुशी दुबे को आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। इस चर्चित प्रकरण में खुशी को मिलाकर अब तक तीन लोगों को जमानत मिल चुकी है।

खुशी दुबे के वकील शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। इस दौरान सरकार की ओर से खुशी को बालिग करार देने की कोशिश की गई लेकिन कोर्ट ने उनका यह तर्क नहीं माना।

Khushi Dubey, Khushi Dubey latest news, Khushi Dubey got bail, Khushi Dubey news, Khushi Dubey latest update,

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में बोले सीएम योगी- अबकी बार 400 पार का उद्घोष अब जनघोष बन गया है

Published

on

Loading

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि देश में अब तक चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं जबकि तीन चरण बाकी हैं। इसके बावजूद पूरे देश की जनता जनार्दन 4 जून के परिणाम को लेकर पहले से ही आश्वस्त है।

सीएम योगी ने कहा कि लोग जानते हैं कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही जीत होगी। यही वजह है कि पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा गूंज रहा है। यह उद्घोष अब जनघोष बन गया है। यह पूरे देश में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के विभाजनकारी तुष्टीकरण और अराजकता की नीतियों के खिलाफ देश की आम जनमानस की उद्घोषणा का शंखनाद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना की विजय का अबकी बार 400 पार का नारा एक नया उद्घोष भी है। सीएम योगी ने कहा कि देश में पिछले 10 वर्षों में हुए विकास कार्यों को देखते हुए देश के आमजन ने एक बार फिर मोदी सरकार के विजय श्री के साथ खुद को जोड़ा है। ऐसे में हमें बाराबंकी और मोहनलालगंज समेत उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में अपना योगदान देना है।

Continue Reading

Trending