Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

खादी के सामने झुकी खाकी, कप्तान के सामने बावर्दी महिला CO ने छुआ मंत्री का पैर

Published

on

Loading

प्रयागराज। पुलिस महकमे में वर्दी पहनकर पैर छूना वर्दी का अपमान माना जाता है। यह एक प्रोटोकॉल भी है। इसके लिए कई बार पुलिस अफसरों ने निर्देश भी जारी किया कि वर्दी पहनकर किसी का पैर न छुएं। बावजूद इसके प्रयागराज में इस प्रोटोकॉल का पूरी तरह मखौल उड़ाया गया।

कल रक्षाबंधन पर्व को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बहुत ही खास अंदाज में मनाया। पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों ने मंत्री को राखी बांधी। इस दौरान सीओ दारागंज आस्था जायसवाल ने भी राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने मंत्री का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि मंत्री ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस अवसर पर डीएम और एसएसपी शैलेश पांडे भी मौजूद थे। इसके अलावा एक महिला कांस्टेबल ने भी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता को राखी बांधकर उनका पैर छुआ।

बता दें प्रयागराज में तैनात रहे डीआईजी जितेंद्र शाही ने 2016 में वर्दी पहनकर किसी का पैर न छूने के लिए रेंज के पुलिसकर्मियों को आदेश भी जारी किया था। राखी पर्व पर महिला अफसरों के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का पैर छूने का यह वीडियो न केवल सोशल मीडिया पर बल्कि पुलिसकर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी खूब शेयर किया जा रहा है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending