Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कौशांबी: मोस्ट वांटेड अपराधी गुफरान पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सवा लाख का था इनाम

Published

on

Loading

कौशांबी। प्रतापगढ़ के शातिर बदमाश और सवा लाख रु के इनामी गुफरान को एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया है। ये मुठभेड़ कौशाम्बी जिले के समदा इलाके में हुई। हत्या और लूट समेत 7 मामलों में गुफरान की तलाश चल रही थी। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में 13 से अधिक केस दर्ज थे। खुफिया सूचना के अनुसार, गुफरान के कौशांबी जिले में होने की सूचना मिली थी। मिली टिप पर एसटीएफ ने जाल बिछाया और उसमें गुफरान फंस गया। योगी सरकार की ओर से अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है।

कौशांबी के एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने एनकाउंटर की जानकारी दी है। एसपी ने कहा कि जांच अभियान के दौरान अपराधी मोहम्मद गुफरान की पहचान की गई। कौशांबी के मंझनपुर इलाके में समदा सुगर मिल के पास यूपी एसटीएफ ने गुफरान को घेरा। फायरिंग शुरू हो गई। एनकाउंटर में सवा लाख का इनामी गुफरान मार गिराया गया। गुफरान बाइक से जा रहा था, जब एसटीएफ की टीम ने उसे घेरा था। एनकाउंटर स्थल पर एक बाइक भी मिली है।

मर्डर और डकैती के मामलों में उसकी लंबे समय से तलाश चल रही थी। जैसे ही वह एसटीएफ के जाल में फंसा, उसने भागने की कोशिश शुरू कर दी। कोई मौका न मिलता देख देख उसने एसटीएफ के एटीएम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वो ढेर हो गया।

 

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending