Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

घाटी में कई जगहों पर शून्य से नीचे पहुंचा पारा, लेह सबसे ज्यादा ठंडा

Published

on

Loading

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर राज्य में मंगलवार को कश्मीर घाटी व लद्दाख क्षेत्र में पारा हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया। रात के तापमान में गिरावट जारी रहने के आसार हैं। लेह में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लद्दाख क्षेत्र के करगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राज्य में मंगलवार को लेह सबसे सर्द रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 7.5 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, कटरा कस्बे में 6.7 डिग्री और बटोत में दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया और भद्रवाह में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर के गांदेरबल जिले के रहने वाले गुलाम मुहम्मद राथर (50) ने कहा, “चिल्लई कलां(ठंड की अवधि) से पहले कड़कड़ाती ठंड पड़ने की वजह से मुझे इस सर्दी में असामान्य रूप से ठंड पड़ने के आसार हैं।”

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending