Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

खतरे में बीजेपी का मिशन 2019? इस राज्य में हुए चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ा

Published

on

मिशन 2019

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा 2019 चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने ग्राउंड वर्क शुरु कर दिया है। आम चुनाव में 7 महीने से कम का वक्त बचा है ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोर्चा संभाला है।

मिशन 2019

राहुल आरबीआई की रिपोर्ट आने के बाद से नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं वहीं दूसरी ओर बीजेपी राहुल पर पलटवार करते हुए हुए उन्हें चीन का हिमायती बता रही है। इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच कर्नाटक निकाय चुनाव के परिणाम बीजेपी के मिशन 2019 को तगड़ा झटका दे सकती है।

मिशन 2019

आज आए कर्नाटक निकाय चुनाव के नतीजों में अब तक 2664 में से 2662 सीटों पर रिजल्ट आ गए हैं। जिसमें कांग्रेस ने बाजी मारते हुए 982 सीट अपने नाम की जबकि भाजपा उससे थोड़ा पीछे 929 सीट ही अपने नाम कर सकी। इस निकाय चुनाव में जेडीएस को 375 सीटों पर जीत हासिल हुई। निकाय चुनाव में मिली इस जीत से कांग्रेस के हौसले बुलंद है।

कांग्रेस इस जीत को लोकसभा चुनाव में भुनाने की पूरी कोशिश करेगी साथ ही महागठबंधन को लेकर कांग्रेस का पक्ष और अधिक मजबूत होता दिखेगा। आपको बता दें कि हाल ही में एक सर्वे में यह बात सामने आई थी कि बीजेपी को पहले के मुकाबले इस  बार कम सीटें मिलेंगी।

सर्वे, नोटबंदी और कर्नाटक चुनाव के परिणाम को लेकर यही कहा जा सकता है कि आने वाले समय में अगर महागठबंधन बनता है तो बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि 2019 चुनाव को लेकर आने वाले समय में कौन से समीकरण बनते हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending