Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

कर्नाटक: महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त, CM ने लॉन्च की शक्ति योजना

Published

on

Karnataka CM launches Shakti scheme

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने आज प्रदेश में शक्ति योजना लॉन्च कर दी है। योजना के तहत महिलाएं राज्य सरकार की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा की गई 5 गारंटियों में से यह पहली गारंटी है जो लागू हो गई है।

शिवकुमार भी रहे मौजूद

सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आज ‘शक्ति योजना’ के तहत केएसआरटीसी और बीएमटीसी बस में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का उद्घाटन किया। उनके साथ कई और मंत्री भी दिखाई दिए।

किसी को भाया तो किसी ने योजना का किया विरोध

कर्नाटक में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु की निवासी नीना कुमारी ने कहा कि यह योजना अच्छी नहीं है, लोगों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए तभी उन्हें पैसे का मूल्य पता चलेगा।

वहीं दूसरी ओर, बेंगलुरु की एक कॉलेज छात्रा बृंदा ने कहा कि सरकार को योजना के बारे में अधिक जानकारी साझा करनी चाहिए, सभी लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। हम इस नई सुविधा से बहुत खुश हैं।

41 लाख से ज्यादा महिलाओं को होगा फायदा

अधिकारियों ने कहा कि इस मुफ्त यात्रा सेवा से हर दिन 41.8 लाख से अधिक महिला यात्रियों को लाभ होगा और राज्य के खजाने पर सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह योजना आज दोपहर 1 बजे के बाद राज्य की सीमा के भीतर यात्रा के लिए कर्नाटक में रहने वाली महिलाओं के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

शक्ति स्मार्ट कार्ड जारी

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शक्ति योजना के लोगो का अनावरण किया गया और पांच महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से शक्ति स्मार्ट कार्ड जारी किए गए। महिलाएं ‘सेवा सिंधु’ सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण करके शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रभारी मंत्रियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले में योजना का शुभारंभ करें और विधायक अपने-अपने क्षेत्र में इस योजना का शुभारंभ करें।

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending