Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करण जौहर के जन्मदिन पर बॉलीवुड की बधाई

Published

on

Loading

karan-johar

मुंबई | शबाना आजमी, फराह खान और मनीष मल्होत्रा जैसे सितारों ने अपने खास दोस्त करण जौहर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वह बुधवार को 44 साल के हो गए हैं। करण के दोस्तों और सहयोगियों ने उनकी सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। फिल्म निर्माता यश जौहर के बेटे करण ने 1998 की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी।

इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी फिल्में बनाई। वर्तमान में वह आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें ऐश्वर्य राय बच्चन और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
मनोरंजन-जगत के सितारों के बधाई संदेश :

शबाना आजमी : करण जौहर को जन्मदिन की बधाई। बहुत-बहुत प्यार।

फराह खान : करण जौहर को जन्मदिन मुबारक हो। ओह ओह अभी जब मैं पार्टी के लिए तैयार थी तो आप लंदन चले गए।

मनीष मल्होत्रा : मेरे प्यारे दोस्त को जन्मदिन की बधाई। अद्भुत और अविश्वसनीय रहें।

वरुण धवन : करण जौहर को जन्मदिन मुबारक हो। बहुत-सारा प्यार। आशा है कि आपके आने वाले साल अच्छे रहें।

अर्पिता खान शर्मा : करण जौहर को जन्मदिन की बधाई। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे और सफलता मिले। आपके दिन और आने वाले साल शानदार रहें।

दिया मिर्जा : करण जौहर को जन्मदिन मुबारक हो। आपके सभी सपने पूरे हों। बहुत-बहुत प्यार।

बिपाशा बसु : करण जौहर को जन्मदिन की बधाई। आप अपनी प्रतिभा बुद्धि और ऊर्जा सभी को खुश रखें।

दर्शन कुमार : करण जौहर को जन्मदिन की बधाई।

Continue Reading

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending