Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

कानपुर हिंसा: पत्थरबाज ने खुद किया सरेंडर, अब तक 50 लोग गिरफ्तार

Published

on

Loading

कानपुर। उप्र के कानपुर में बीते 03 जून को हुई हिंसा और बवाल के मामले में पुलिस की तरफ से पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर जारी करने का असर दिखाई देने लगा है। पोस्टर चस्पा होने के बाद पत्थरबाज खुद सरेंडर कर रहे हैं।

हिंसा में शामिल एक आरोपी ने सोमवार देर रात खुद को कर्नेलगंज थाने में सरेंडर किया है। इसके अलावा मंगलवार को 12 आरोपी और गिरफ्तार किए गए हैं। अब तक कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दो और सोशल मीडिया हैंडल्स पर एफआईआर

कानपुर में नई सड़क पर हुए बवाल में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये माहौल बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भड़काऊ पोस्ट कर लोगों को उकसाया गया।

पुलिस ने पहले ऐसे आठ लोगों के एकाउंट चिह्नित किए थे। वहीं, दो अन्य हैंडल्स पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। इनके खिलाफ आईटी एक्ट व धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आज जारी होगा दूसरी पोस्टर

कानपुर में हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। पुलिस दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। अभी तक 40 लोगों के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, आज पुलिस आरोपियों का दूसरा पोस्टर जारी करेगी।

बता दें कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए फोटो हासिल किए थे। इन फोटो के जरिए उन सभी लोगों को पहचानने का काम किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

ढाबे पर खड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, 11 की मौत, 10 घायल

Published

on

Loading

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे के शिकार ये सभी लोग सीतापुर जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि ये सभी उत्तराखंड में पूर्णागिरी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि ढाबे पर लोगों के खाना खाने के लिए बस रुकी हुई थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक बस के ऊपर पलट गया, जिससे ये हादसा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि ‘रात में करीब 11 बजे सूचना मिली कि खुटार थाना क्षेत्र के तहत गोला की तरफ जो रोड जा रहा है वहीं पर ढाबे के पास एक बस खड़ी हुई थी। बस में सवार यात्री पूर्णागिरी दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्रियों के खाना खाने के लिए बस ढाबे पर रुकी हुई थी। कुछ लोग ढाबे पर खाना खा रहे थे जबकि कुछ लोग बस में ही बैठे हुए थे। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर इसके ऊपर पलट गई।’

उन्होंने आगे बताया कि ‘घटना की सूचना मिली तो डीएम साहब, हम और सभी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अभी तक जो भी घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों के इलाज के लिए सीएमओ और अन्य अधिकारी काम कर रहे हैं। ये सभी लोग सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के बड़ाजेठा गांव के रहने वाले हैं। घटना की असली वजह क्या है इसकी जानकारी की जा रही है।’ बता दें कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Continue Reading

Trending