Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

कानपुर हिंसा: दबोचे गए 35 उपद्रवी, लगेगा गैंगस्टर; जब्त होगी संपत्ति, चलेगा बुलडोज़र

Published

on

Loading

कानपुर। भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कानपुर के बेकनगंज में नई सड़क पर कल शुक्रवार को नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एफआईआर में 40 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। जबकि 1000 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया। बाजार बंद कराने को लेकर जमकर हुए बवाल मामले में पुलिस ने नई सड़क में अघोषित कर्फ्यू लगाते हुए 35 उपद्रवियों को धर दबोचा।

अब तक 40 लोगों को नामजद करते हुए 1000 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। देर रात तक भारी संख्या में पुलिस-पीएसी, आरएएफ और आरआरएफ मार्च करता रहा। अब तक 40 उपद्रवियों को चिन्हित कर लिया गया है।

इन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा और बुल्डोजर भी चलेगा। उधर, परौंख से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने उपद्रवियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से दो-टूक कहा कि उपद्रवियों पर गैंगस्टर लगाकर उनकी संपत्ति को जब्त करें। अगर जरूरत पड़े तो संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलवाएं। हर हाल में दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें, ताकि दोबारा किसी की बवाल करने की हिम्मत न पड़े।

पता करें, परदे के पीछे कौन है

बंदी और प्रदर्शन के बाद बवाल पर सीएम योगी ने कहा कि जानबूझकर साजिश की गई है। कुछ शरारत जरूर है, इसलिए कठोर कार्रवाई करिए।

वीडियो व सोशल मीडिया से बवालियों की पहचान करके उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करें। उपद्रव में किसका हाथ है। परदे के पीछे से कौन बवाल करा रहा है। उनका उद्देश्य पता करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

पोस्टर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस पर करें कार्रवाई 

सीएम ने कहा कि इस तरह से पोस्टर व स्टीकर लगाकर बंदी और फिर उपद्रव करने वालों के मददगारों को भी खोज निकालें। पोस्टर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस और लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करें।

सोशल मीडिया पर पोस्टर व स्टीकर का प्रचार-प्रसार करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखी जाए। बता दें कि सड़क पर उतरी हजारों की भीड़ ने पथराव और बमबाजी की।

एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां तोड़ डालीं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया व आंसू गैस के गोले दागे। करीब दो घंटे तनाव रहा। बवाल में 35 लोग जख्मी हो गए।

बंदी का था आह्वान

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बंदी का आह्वान था। सुबह से ही नई सड़क, मूलगंज, बेकनगंज, चमनगंज यतीमखाना सहित अधिकांश क्षेत्रों के बाजार बंद थे।

दोपहर दो बजे जुमे की नमाज के बाद भारी भीड़ परेड व नवीन मार्केट बंद कराने के लिए उतर आई। दूसरे छोर पर यतीमखाना चौराहे पर भी लोग जुटने लगे। नारेबाजी के बीच भीड़ परेड की तरफ बढ़ी।

चंद्रेश्वर हाते के सामने जवाबी पथराव व नारेबाजी शुरू हो गई। उपद्रवी हाते के अंदर घुसने लगे तो तनाव बढ़ गया। बख्शू पियादा मस्जिद, आसपास की इमारतों की छतों से पथराव व पेट्रोल बम चले। गोलियां भी तड़तड़ाईं। एसीपी अनवरगंज मो. अकमल ने फोर्स संग मोर्चा संभाला।

उत्तर प्रदेश

सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी

Published

on

Loading

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने के बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला। CM योगी ने कहा कि ये लोग आपकी संपत्ति को बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उसने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे।

जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Continue Reading

Trending