Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कानपुर के जवान के परिवार की आर्थिक मदद करेगी योगी सरकार

Published

on

Loading

लखनऊ। कोलकाता में पद्मा नदी के तट पर पैट्रोलिंग के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए बीएसएफ के जवान शैलेंद्र दुबे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सीएम योगी ने दिवंगत जवान के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है।

सीएम योगी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। बता दें कि कानपुर निवासी बीएस के जवान शैलेंद्र दुबे की पैट्रोलिंग के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई थी। उनके निधन पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त वह नाव पर सवार थे। तभी पैर फिसल गया और वह गहराई में समा गए। बेटे की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को उनका शव शहर लाया जाएगा। रिटायर्ड दरोगा संतोष दुबे के बड़े बेटे शैलेंद्र वर्ष 2004 में बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुए थे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending