Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

कलियुगी पुत्र ने रुपये न देने पर किया पिता का क़त्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Kaliyugi son killed father for not giving money

Loading

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर से रिश्तों को तार तार कर देने वाली खबर आ रही है। यहां एक कलियुगी पुत्र ने पिता के रुपये न देने पर चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद धड़ से सिर अलग कर दिया।

वारदात के बाद शव को ट्राली बैग में रखकर सूर्य विहार कालोनी में फेंक दिया। घर में खून के निशान व पिता के गायब होने पर छोटे भाई ने सूचना पुलिस को दी। आरोपित को हिरासत में लेकर तिवारीपुर थाना पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया।

आर्थिक तंगी से पीड़ित था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार सूर्यकुंड आवास विकास कालोनी निवासी 62 वर्षीय मधुर मुरली गुप्ता अपने घर में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी की एक वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। मधुर अपने बड़े पुत्र प्रिंस गुप्ता उर्फ संतोष और छोटे पुत्र प्रशांत व अपनी मां के साथ घर पर रहते थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहा बड़ा बेटा प्रिंस, पिता से रुपये मांग रहा था।

पिता ने रुपये देने से किया इन्कार

पहले भी प्रिंस रोजगार शुरू करने के लिए कई बार रुपये लेकर खर्च कर चुका था। इसलिए पिता ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। शनिवार की रात में नौ बजे घर पर मधुर मुरली अकेले थे।

प्रशांत दोस्तों के साथ घूमने और मां छोटे पुत्र के पास गई थी। रुपये न देने की बात पर कहासुनी होने के बाद प्रिंस गुप्ता उर्फ संतोष ने धारदार हथियार से पिता का गला रेतकर हत्या कर दी।

सिर से धड़ अलग कर नाली के पास फेंका

पिता की मौत होने के बाद सिर से धड़ अलग करने के बाद ट्राली बैग में रखकर सूर्य विहार कालोनी में नाली के पास ले जाकर फेंक दिया। प्रशांत ने तिवारीपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि रात में 11 बजे घर पहुंचा तो प्रिंस दरवाजे पर स्कूटी लेकर खड़ा था।

घर के अंदर गया तो पूजा घर के पास खून के निशान थे। पिता के न होने पर पूछा तो जानकारी होने से इन्कार कर दिया। कमरे में रखा ट्राली बैग गायब होने पर संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया रुपये के लिए पिता की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर ट्राली बैग में रखा गया शव बरामद कर लिया गया है। छोटे की भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच चल रही है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending