Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

झारखंड सरकार विधवा महिलाओं को देगी 2 लाख रु, 6 मार्च से शुरू होगी योजना

Published

on

Loading

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत विधवा महिलाओं को 2 लाख रुपया प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

मतलब जो महिलाएं अपने जीवन साथी का साथ छुटने के बाद से समाज में अकेली हैं, लाचार हैं और वो फिर से नई शुरुआत करना चाहती हैं। वैसी तमाम विधवा महिलाओं को राज्य सरकार पुनर्विवाह करने पर आर्थिक सहयोग करेगी। 6 मार्च को CM चंपाई सोरेन रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में राज्य के 7 विधवा महिलाओं को इसका लाभ देते हुए इस योजना की शुरुआत करेंगे।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित किया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की विधवा पेंशन भुगतान हेतु राज्य सरकार के व्यय भार को कम करने में भी मदद मिलेगी। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ खास शर्त भी रखी है. जिसमे लाभार्थी का झारखंड निवासी होना अनिवार्य है।

वहीं लाभार्थी की आयु विवाह योग्य होना चाहिए. सरकारी नौकरी, पेंशन, आयकर दाताओं को इससे अलग रखा गया है। लाभार्थी को दिवंगत पति का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा। इसके साथ ही पुनर्विवाह निबंधन प्रमाण पत्र देना भी अनिवार्य होगा. पुनर्विवाह की तिथि से 1 वर्ष के अंदर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देना होगा।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending