Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

झारखंड: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, CM ने कहा- हमारे टाइगर नहीं रहे

Published

on

Jagarnath Mahato passed away

Loading

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज सुबह निधन हो गया है। उन्‍होंने चेन्‍नई में इलाज के दौरान अपनी अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि उनकी तबीयत पिछले काफी लंबे समय से खराब चल रही थी।

जगरनाथ महतो के निधन पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

गौरतलब है कि बीते महीने एक रात जब उनकी हालत कुछ ज्‍यादा बिगड़ गई, तो सबसे पहले मंत्री को रांची के पारस हॉस्‍पिटल में एडमिट कराया गया। फिर अधिक बेहतर इलाज के लिए एयर एम्‍बुलेंस के जरिए चेन्‍नई के एमजीएम अस्‍पताल में ले जाया गया। यहीं फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा था।

कोरोना से संक्रमित होने के बाद बिगड़ा हाल

बता दें कि रांची के पारस हॉस्पिटल में जब उन्‍हें एडमिट किया गया था, तब मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्‍पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी और चेन्‍नई ले जाकर जांच कराने की सलाह भी दी थी। इस दौरान उन्‍होंने जगरनाथ महतो को टाइगर बताते हुए उनके जल्‍दी ठीक होने की कामना की थी।

दो साल पहले कोरोना महामारी से संक्रमित होने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। इस दौरान चेन्नई एमजीएम में ही उनके लंग्‍स का ट्रांसप्‍लानटेशन हुआ था और अब फॉलो अप के लिए उन्‍हें वहीं भेजा गया था। इससे पहले अक्टूबर, 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनकी एक बार एनजीओप्लास्टी भी हो चुकी है।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending