Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

झारखंड: अवैध पत्थर खनन मामले में सीएम हेमंत सोरेन के करीबियों के घर पर ED की छापामारी

Published

on

Hemant Soren

Loading

रांची। झारखंड के साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार की सुबह दर्जन भर ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। यह ठिकाने राजस्थान, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हैं।

इन ठिकानों पर चल रही छापामारी

इन ठिकानों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के रांची स्थित आवास, साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव के साहिबगंज और राजस्थान स्थित ठिकाने, आर्किटेक्ट विनोद कुमार के रांची स्थित ठिकाने, खुडानिया ब्रदर्स के साहिबगंज स्थित ठिकाने, पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक राजकिशोर यादव उर्फ पप्पू यादव के देवघर स्थित आवास, साहिबगंज के डीएसपी राजेंद्र दुबे के साहिबगंज वह हजारीबाग स्थित ठिकाने, अभय सरावगी के कोलकाता स्थित आवास, अवधेश कुमार व रोशन आदि के ठिकाने शामिल हैं।

अवैध खनन मामले में इनका नाम आया सामने

ED के अधिकृत सूत्रों के अनुसार, साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में अनुसंधान के दौरान इन लोगों की भूमिका सामने आई है। तीन दिन पहले भी साहिबगंज के जिरवाबाड़ी ओपी में पत्थर किंग प्रकाश यादव उर्फ मुंगरी यादव ने भी इनमें से कुछ प्रमुख आरोपितों के विरुद्ध सनसनीखेज आरोप लगाया था। मुंगेरी यादव का आरोप था कि अवैध पत्थर खनन का विरोध करने वालों पर झूठा मुकदमा किया जाता है और उन्हें मदद करने के नाम पर भी वसूली की जाती है।

इस मामले में कई जेल में

अवैध पत्थर खनन मामले में वर्तमान में मुख्यमंत्री के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, नेताओं व नौकरशाहों का चहेता प्रेम प्रकाश, दाहू यादव का बेटा राहुल यादव, कृष्‍णा कुमार साहा, भगवान भगत व टिंकल भगत जेल में बंद है। दाहू यादव फरार है। इसी केस में बच्चू यादव व पशुपति यादव को जमानत मिली है।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending