Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झंडा मेले की तैयारियां जोरों पर, रूट डायवर्ट

Published

on

झंडा मेले की तैयारियां जोरों पर, रूट डायवर्ट, देहरादून

Loading

झंडा मेले की तैयारियां जोरों पर, रूट डायवर्ट, देहरादून

देहरादून। जिला पुलिस ने झंडा मेले के आयोजन को लेकर सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए मेले के आसपास से गुजरने वाली सड़कों का रूट डायवर्ट किया गया है। अब तक यहां लगभग तीन लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और कल झंडा आरोहण तक यह संख्या लगभग 10 लाख तक पहुंचने के आसार हैं। आज से शुरू हो रहे इस मेले में प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर से काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उधर, द्रोणनगरी का ऐतिहासिक झंडा मेले के लिए गिलाफों की तैयारी की जा रही हे। विभिन्न स्थानों से आई महिला संगतें गिलाफ सिलाई कर रही हैं। वहीं पंजाब समेत विभिन्न राज्यों से संगतों ने दरबार साहिब पहुंचकर महंत देवेन्द्र दास से आर्शीवाद प्राप्त किया।

2018 तक झंडा साहिब को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने की हो चुकी है बुकिंग

ज्ञात हो कि इस बार दर्शनी गिलाफ पंजाब के रोपड़ जिला निवासी बहादुर सिंह चढ़ायेंगे, उनके पिता ने 25 वर्ष पूर्व इसकी बुकिंग कराई थी। वर्ष 2018 तक झंडा साहिब को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के बुकिंग हो चुकी है जबकि सनील गिलाफ की बुकिंग 2038 तक हो चुकी है। आज 28 मार्च  को दून के ऐतिहासिक झंडे के आरोहण के साथ ही इस मेले की शुरुआत होगी। इसके लिए दरबार साहिब में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। झंडे के आरोहण के लिए पंजाब, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों से संगतें यहां पहुंच चुकी हैं। दरबार साहिब में संगतों के आने से काफी चहल पहल हो गयी है। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली संगतों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। दरबार साहिब के आसपास दुकानें सज गयी हैं।

इस मेले के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने से इस क्षेत्र में पैदल यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, इसके लिए पुलिस ने अतिरिक्त इंतजाम किये हैं। सहारनपुर चैक से बल्लीवाला चैक की ओर जाने वाले विक्रम वाहन तथा सिटी बसों के रूट को डायवर्ट किया गया है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending