Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के 16वां दिन भारत ने इतिहास रच दिया। जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए मुकाबले में नीरज ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

इससे पहले रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीता था। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। टोक्यो ओलंपिक में अब भारत के खाते में 1 गोल्ड समेत 7 मेडल जीत लिए हैं।

जर्मनी के वेबर जूलियन 85.30 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नीजर की जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है। स्वर्ण पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

खेल-कूद

ऋषभ पंत पर लगा बैन, अगले मैच में नहीं आएंगे नजर, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। ऐसे में अब पंत अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत पर ये बैन स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात मई को दिल्ली कैपिटल्स की 20 रन की जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच के आखिरी ओवर में तय समय से 10 मिनट पीछे थी।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सात मई 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’”

दिल्ली की टीम को इससे पहले सत्र की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (31 मार्च) और कोलकाता नाइट राइडर्स (तीन अप्रैल) के खिलाफ धीमी ओवर का दोषी पाया गया था। आईपीएल के बयान के मुताबिक,‘‘न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का मौजूदा सत्र का तीसरा अपराध है, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’ इस मामले में दिल्ली की टीम के अन्य खिलाड़ियों को पर भी इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Continue Reading

Trending