आध्यात्म
जम्मू: मचेल मंदिर में हुई बर्फबारी, यहां श्रद्धालुओं को होते हैं माता के साक्षात दर्शन
जम्मू। जम्मू के चंडी मां के मचेल मंदिर में कल बर्फबारी हुई, जिसके चलते पूरा मचेल गांव बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए है। बर्फबारी के इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए सैलानी उमड़ पड़े हैं। बता दें कि यहां श्रद्धालुओं को मां चंडी के साक्षात दर्शन होते हैं।
मकर संक्रांति पर बंद किए गए कपाट
इससे पूर्व 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर मां मचेल के कपाट तीन माह के लिए बंद हो गए। माता चंडी कालिका स्वरूप की चांदी की मूर्ति को विधिविधान के साथ मचेल गांव में स्थित काली माता के मंदिर में प्रतिष्ठापित कर दिया गया। माता का दरबार बैसाखी तक बंद रहेगा।
परंपरानुसार हर साल मकर संक्रांति के दिन माता का मुख्य दरबार बंद कर दिया जाता है। इस दिन माता की भव्य आरती व एक समारोह होता है, जिसके बाद मुख्य मंदिर के पुजारी द्वारा मूर्ति को माता काली के मंदिर में प्रतिष्ठापित किया जाता है।
यह मंदिर मुख्य मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। प्राचीन काल से ही ऐसा होता आ रहै है। मकर संक्रांति के दिन माता की मूर्ति को छोटे मंदिर में लाया जाता है, जहां लगातार पूजा-अर्चना होती है। मूर्ति को मुख्य पुजारी ने मंदिर से उठा कर गांव के मंदिर में प्रतिष्ठापित किया।
मूर्ति को गोद में उठाने से पहले दरबार में भोग लगाया गया और दरबार से बाहर लाते ही कपाट तीन माह के लिए बंद कर दिए गए। रीति रिवाज के साथ इस समारोह को मनाया जाता है। तीन माह के बाद बैसाखी के दिन मंदिर के कपाट फिर खोले जाएंगे और मूर्ति को मंदिर में प्रतिष्ठापित किया जाएगा।
आध्यात्म
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।
. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।
. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।
. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।
. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।
. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।
-
मुख्य समाचार7 hours ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
नेशनल1 day ago
किसी ने मौत का सौदागर कहा तो किसी ने गन्दी नाली का कीड़ा, न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बोले पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस
-
प्रादेशिक1 day ago
नारद राय ने सपा छोड़ने का किया एलान, बीजेपी में होंगे शामिल
-
नेशनल1 day ago
22 साल पुराने हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम हाईकोर्ट से बरी, जेल से नहीं होगी रिहाई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
सपा विधायक हाजी रफीक अंसारी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहे थे अंडरग्राउंड, इस मामले में हुआ एक्शन
-
प्रादेशिक1 day ago
मिजोरम : आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से 10 मजदूरों की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
मोहिनी दुबे हत्याकांड: IAS के ड्राइवर ने भाई और साथी के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार