Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

UNSC की बैठक में बोले जयशंकर- 26/11 के साजिशकर्ताओं को लाने का काम अभी अधूरा   

Published

on

S Jaishankar

Loading

मुंबई। मुंबई के ताज होटल में हो रही यूएनएससी (UNSC) की आतंकवाद विरोधी समिति की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को लाने का काम अभी भी अधूरा है।

यह भी पढ़ें

ऋषि सुनक ने संभाला ब्रिटिश PM का कार्यभार, पुख्ता की हिंदुत्व वाली छवि

कल से प्रारंभ है लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा, जाने शुभ मुहूर्त

आज शुक्रवार को बैठक के दौरान जयशंकर ने 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले को याद करते हुए कहा कि मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में बैठक काफी अहम है। उस वक्त पूरे मुंबई शहर को बंधक बना लिया गया था और पीड़ितों में आम मुंबईकर भी शामिल थे।

उन्होंने कहा 14 साल पहले, मुंबई ने हमारे समय के सबसे चौंकाने वाले आतंकवादी हमलों में से एक को देखा। इस हमले में 140 भारतीय नागरिकों और 26 विदेशी नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी। वास्तव में, पूरे शहर को आतंकवादियों ने बंधक बना लिया था, उन्होंने सीमा पार से प्रवेश किया था।

काम अभी भी अधूरा

जयशंकर ने कहा कि हमला सिर्फ मुंबई पर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर था। आतंकी हमले से पहले विशिष्ट देशों के नागरिकों की पहचान की गई थी और आतंकी हमले के जरिए दुनिया भर के देशों को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी गई थी।

विदेश मंत्री ने कहा तब से हमने इस हमले के मास्टरमाइंड और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का प्रयास किया है। यह कार्य अभी भी अधूरा है। इसलिए इस स्थल पर यूएनएससी आतंकवाद विरोधी समिति का एक साथ आना सभी विशेष और महत्वपूर्ण है।

आतंकवाद विरोधी बैठक की मेजबानी के लिए मुंबई का ताज होटल चुना जाना भारत के लिए काफी अहम है। बैठक में घाना के विदेश मंत्री शर्ली अयोरकोर बोचवे के अलावा, गैबॉन के विदेश मंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के राज्य मंत्री, रीम बिन्त अब्राहिम अल हाशिमी, ब्रिटेन के विदेश सचिव, अल्बानिया के उप विदेश मंत्री मेगी फिनो और संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव व्लादिमीर वोरोनकोव भी उपस्थित हैं।

UNSC, UNSC meeting, UNSC meeting in mumbai, UNSC meeting news,

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending