Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IPL

IPL 2023 Auction: सैम करन अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी, 18.50 करोड़ में बिके  

Published

on

IPL 2023 Auction

Loading

कोच्चि। केरल के कोच्चि में IPL 2023 Auction की शुरुआत हो गई है। इस मिनी Auction (नीलामी) में दस टीमों के बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ देखने को मिल रही है। पंजाब किंग्स ने इंग्लैंड के सैम करन को आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाते हुए 18.50 करोड़ रूपए में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ में खरीदा।

यह भी पढ़ें

23,575 करोड़ में बिके IPL के टीवी राइट्स, Sony ने लगाई सबसे बड़ी बोली

सरकारी कंपनियों को 2 लाख करोड़ का नुकसान, कुछ की नेटवर्थ खत्म: CAG Report

मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। टीमों के पास अधिकतम 87 स्लाट खाली है। बोली लगाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं तो वहीं, सबसे कम पैसा KKR के पास है।

स्क्वॉड में हो सकते हैं 18 से 25 खिलाड़ी

IPL के इस 16वें सीजन में कुल 10 टीमें अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। जिनमें 8 विदेशी प्लेयर हो सकते हैं। नीलामी में बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल थे। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल पर हैदराबाद ने बड़ी बोली लगाई। मयंक को हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा।

आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।

अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में अबतक के सबसे महंगे खिलाड़ी क्रिस मोरिस रहे हैं जिन्हें 2021 में राजस्थान रायल्स ने को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। 2019 में दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

IPL 2023 Auction, IPL 2023 Auction latest news,

Continue Reading

IPL

मिचेल स्टार्क पर हुई पैसों की छप्पर फाड़ बारिश, बने IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

Published

on

Mitchell Starc Price in IPL 2024

Loading

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल कर लिया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की।

दोनों के पर्स में 11 करोड़ रुपये बचे हुए थे। इसके बाद 10 करोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल को खरीदने से हाथ पीछे कर लिए। फिर ऑक्शन में नई एंट्री हुई केकेआर की।

10.25 करोड़ रुपये की केकेआर ने मिचेल पर पहली बोली लगाई। केकेआर (KKR) की एंट्री देख मुंबई इंडियंस ने भी अपने आप को किनारे कर लिया। फिर गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई और केकेआर के साथ उनकी जोरदार जंग देखने को मिली। ये जंग बढ़ती गई और अंत में केकेआर ने बाजी मारते हुए मिचेल को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीद लिया।

बता दें कि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आईपीएल 2014 ऑक्शन में आरसीबी ने 8,88,00 डॉलर में खरीदा था। साल 2014 और साल 2015 में आरसीबी के लिए मिचेल खेले थे। इसके बाद आईपीएल 2016 में आईपीएल सीजन में चोट लगने के चलते वह खेल नहीं पाए और फिर आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

इसके बाद से मिचेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया। मिचेल ने आईपीएल से आगे हमेशा देश को चुना। साल 2018 में केकेआर ने 1.8 मिलियन डॉलर में मिचेल को खरीदा था, लेकिन स्टार्क ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया था। साल 2019 आईपीएल में चोट के कारण मिचेल ने आईपीएल छोड़ दिया था। मिचेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 27 मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।

मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

बता दें कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर के मामले में मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया।

Continue Reading

Trending